भाजपा के वरिष्ठ नेता धनेश द्विवेदी का निधन,धौहनी विधायक बोले: हमने सच्चा मार्गदर्शक और प्रेणरास्रोत खो दिया
मझौली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता का निधन हो गया दुखद खबर की जानकारी मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर छा गई, धनेश द्विवेदी निवासी डांगा 69 वर्ष का निधन बीते 30 सितंबर को शाम 11 बजे हृदय गति रुक जाने से दुखद निधन हो गया,श्री द्विवेदी भरा पूरा परिवार बड़े भाई अश्वनी द्विवेदी(ददई महाराज),3 बेटे हैं जिनकी शादी कई वर्ष पहले हो चुकी है,बेटी की शादी भी कई वर्ष पहले हो चुका है उन्होंने नाती,बहू ,नातिन सहित पूरे परिवार को छोड़कर दुनिया से अलविदा कह गए,उनकी मौत न केवल मझौली क्षेत्र बल्कि पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई, बताया जाता है कि धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम,पूर्व विधायक केदार शुक्ला सहित कई बड़े नेताओं के बहुत करीबी थे।
एक सच्चा मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत खो दिया: श्री टेकाम
धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने भाजपा के वरिष्ठ नेता धनेश द्विवेदी के दुखद निधन पर दुख व्यक्त किया श्री टेकाम ने कहा सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की दुखद समाचार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं आदरणीय नेता श्री धनेश प्रसाद द्विवेदी जी (डांगा) के हृदय गति रुकने से हुए आकस्मिक निधन का समाचार सुनते ही मन अत्यंत व्यथित और स्तब्ध है। विश्वास करना कठिन है कि धौहनी भाजपा की रीढ़ समान व्यक्तित्व अब हमारे बीच नहीं रहे।
उनके व्यक्तित्व में संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह और समाज के उत्थान के लिए सतत सक्रियता झलकती थी। उनके जाने से पार्टी ही नहीं, अपितु संपूर्ण क्षेत्र ने एक सच्चा मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत खो दिया है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
वहीं भाजपा धौहनी विधानसभा के अन्य नेताओं ने श्री द्विवेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

0 टिप्पणियाँ