MP शर्मनाक में घटना पति को चरित्र पर शक था, बीच सड़क काट दी पत्नी की नाक
मध्य प्रदेश में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। चरित्र पर शक होने के कारण एक पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। घटना के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजकर उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर थाना क्षेत्र के होटल फ्लाइन के सामने एक महिला के साथ शर्मनाक घटना हुई। पति ने उसका रास्ता रोककर गाली गलौज की और फिर उसकी नाक काट दी। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके चरित्र पर शक करता था और दोनों कुछ समय से अलग रह रहे थे।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के रमटापुरा निवासी साल की महिला फिलहाल पति से अलग होकर चार शहर के नाका पर किराए के कमरे में रहती है। वह किसी काम से तानसेन नगर स्थित लक्ष्मी डेयरी की ओर जा रही थी। जैसे ही वह होटल फ्लाइन के सामने पहुंची, पीछे से उसका पति भी पहुंच गया। वह अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला के गले में हाथ डाला और चाकू से उसकी नाक पर वार किया, जिससे उसकी नाक कट गई। घटना के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
घायल महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था और आए दिन इस बात को लेकर विवाद करता रहता था। रोज रोज की तकरार से तंग आकर वह अपनी बेटी के साथ घर छोड़कर अलग रहने लगी थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। ग्वालियर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा

0 टिप्पणियाँ