साशकीय कृषि प्रक्षेत्र समदा में जमकर भ्रष्टाचार सहायक संचालक,कंप्यूटर ऑपरेटर के मिलीभगत से चल रहा खेला

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

साशकीय कृषि प्रक्षेत्र समदा में जमकर भ्रष्टाचार सहायक संचालक,कंप्यूटर ऑपरेटर के मिलीभगत से चल रहा खेला



साशकीय कृषि प्रक्षेत्र समदा में जमकर भ्रष्टाचार सहायक संचालक,कंप्यूटर ऑपरेटर के मिलीभगत से चल रहा खेला

 

रवि शुक्ला, मझौली 

 मझौली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय कृषि प्रक्षेत्र समदा का मामला सामने आया है जहां जिम्मेदारों द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, एक स्थानीय ग्रामीण ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि समदा फॉर्म में रखे सरकारी संपत्ति का उपयोग अपने घरों में किया जा रहा है,बताया गया की सहायक संचालक गीता पटेल के पति ने इसी वर्ष आधी रात को दो गाड़ी पीकप वाहन में धान लोड कर ले गए और वहीं पर पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील तिवारी समदा में रखे मोटर और पाइप का उपयोग अपने निजी खेत की सिंचाई की करते हैं,उनके द्वारा बताया गया की कुछ सालों से समदा में जमकर भ्रष्टचार किया जा रहा है,यहां कोई देखने वाला नहीं है, मनमानी तरीके से फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।
नियम विरुद्ध तरीके से जलाई गई पराली

 
समदा फॉर्म में धान काटई करा पैरा को खेत के मेढ़ फेंकवा दिया गया इसके बाद वहीं पर आग लगवा दिया गया,जब इस संबंध में सहायक संचालक से जानकारी चाही गई तो उनके द्वारा कहा गया कि ऐसा कुछ नहीं है आग तापने के लिए लगाया गया होगा। जब इस संबंध कहा गया कि पूरी जानकारी प्रमाण सहित कैमरे में है तब उनके द्वारा कहा गया कि दिखवाती हूं। अगर सही जांच हो जाए तो पूरा कारनामा उजागर हो जायेगा



कर्मचारी ने खोली थी पोल


समदा कृषि प्रक्षेत्र में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी से जब हमने एक कर्मचारी से पूछा गया की खेत के मेढ़ में रखे धान के पैरा में आग क्यों लगा दी गई तो उसके द्वारा बोला गया की वहीं कटाई करवाकर रखवा दिए थे वहीं फसल की मिजाई करवा दिए, वहां से पैरा उठाने में जायदा खर्च होता इसलिए वहीं आग लगावा दिए.उनके द्वारा बताया गया कि पहले गौ शाला वाले ले जाते थे पर इस बार पैरा कम है,जो था खेत में कटाई कटवाकर रखे पैरा में आग लगवा दिए,जिसका वीडियो हमारे कैमरे में सुरक्षित है,अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि समदा में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी कितने जिम्मेदारी से कर्तव्य का निर्वहन करते होंगे।


गौशाला के संबंध में सहायक संचालक नहीं दे पाई सही जानकारी


 समदा कृषि प्रक्षेत्र में दो गौ शाला है जिसकी जानकारी दूरभाष के माध्यम से सहायक संचालक से जानकारी चाही गई की एक गौशला में जहां 70 से 80 गौ वंश हैं वहीं दूसरे गौ शाला में 3 से चार गौ वंश रहते हैं तो सहायक संचालक द्वारा यह कहा गया की वहां एक ही गौशाला है दूसरा पंचायत का होगा,इस संबंध में खजुरिहा सचिव से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा कहा गया की समदा फॉर्म के गौशाला की जानकारी हमारे जानकारी में नहीं है,जबकि वहां पर मौजूद गौ वंश की सेवा करने वाले कर्मचारियों ने बताया की एक लगभग 80 गौ वंश हैं दूसरे में 3 से 4 दुधारू गाय और उनके बछड़े रहते हैं. अब सवाल यह है वहां पर स्थित गौ शाला की निगरानी किसके द्वारा की जा रही है।


स्थानीय लोगों ने खोली पोल 


समदा फॉर्म की भ्रष्टचार की स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर पोल खोलते हुए बताया कि यहां की जमकर मनमानी की जा रही है सरकारी संपत्ति का कर्मचारी अपने घरों में उपयोग कर रहे हैं,उनके बताया गया कि रात्रि में चोरी छिपे सहायक संचालक के पति धान दो गाड़ी ले गए रात्रि और ठंड के कारण हम वहां गए नहीं और वहीं पर पदस्थ कर्मचारी सुनील तिवारी समदा फॉर्म के सिंचाई के लिए रखे मोटर और पाइप का उपयोग अपने घरों में ले जाकर करते हैं,इसके अलावा भी जितनी भी जरूरत की चींजे हैं भरपूर सरकारी संपत्ति अपने घर ले जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ