जमुआं न.1 का पंचायत भवन जर्जर, 4 साल से निजी भवन में चल रही पंचायत

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जमुआं न.1 का पंचायत भवन जर्जर, 4 साल से निजी भवन में चल रही पंचायत



जमुआं न.1 का पंचायत भवन जर्जर, 4 साल से निजी भवन में चल रही पंचायत



रवि शुक्ला,मझौली
Sidhi News 
मझौली जनपद के ग्राम पंचायत जमुआ नंबर 1 का लगभग 42 साल पुराना पंचायत भवन अत्यंत जर्जर होने की वजह से 4 वर्षों से पंचायत निजी भवन में संचालित की जा रही है.दरवाजे खिड़कियां सड़ चुकी हैं. ग्रामीणों को एक छोटे से कमरे में बैठकों में शामिल होना पड़ता है,जिससे आए दिन ग्रामीण परेशान हो रहे हैं
Sidhi news 
पंचायत के कंप्यूटर,प्रिंटर,और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज एक निजी भवन के कमरे में रखा गया है वहीं अब ग्रामीणों की मांग है की शासन प्रशासन द्वारा नया भवन का निर्माण कराया जाए ताकि हम लोगों को समस्या न हो.


4 वर्ष पहले ध्वस्त करने दिया जा चुका आदेश 

Sidhi news 
ग्राम पंचायत द्वारा 18 अगस्त 2022 को एसडीएम को आवेदन लिखकर भवन को ध्वस्त करने मांग की थी जिसको संज्ञान में लेकर मझौली उपखंड अधिकारी द्वारा 24 अगस्त 2022 को जर्जर भवन को ध्वस्त करने मुख्य कार्यपालन अधिकारी मझौली को पत्र लिखा गया था जिस पर जनपद पंचायत द्वारा निरीक्षण कर पंचायत के पुराने भवन को ध्वस्त करने और सरपंच स्वयं निजी भवन में संचालित करने अनुशंसा की गई थी
उपखंड अधिकारी मझौली द्वारापुराने भवन को ध्वस्त करने की अनुमति देते हुए पत्र में लिखा गया कि ग्राम पंचायत जमुआ नं.1 के भवन जर्जर होने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसका जांच प्रतिवेदन सहायक यंत्री ग्रामीण सेवा जनपद पंचायत मझौली से मंगाया गया जिसमें प्रतिवेदन किया गया था जिसमें ग्राम पंचायत भवन को ध्वस्त करने की अनुशंसा की गई थी।
ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द पंचायत भवन का निर्माण कराया जाए ताकि पंचायत की गतिविधियां सुचारू रूप से चल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ