कुएं में गिरने से 17 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कुएं में गिरने से 17 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम



कुएं में गिरने से 17 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम


सीधी/कुसमी

Sidhi News 
सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रौहाल में शनिवार 7 फरवरी शाम को एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई,जहां पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया रौहाल निवासी 17 वर्षीय किशोरी की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम नीलम अगरिया (17 वर्ष) पिता मोहन अगरिया की कुएं में गिरने से दर्दनाक घटना हुई है । बताया जा रहा है नीलम बीते कुछ समय से अपने मामा शिवभान अगरिया (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी ग्राम रौहाल के यहां रह रही थी। घटना दिनांक 7 फरवरी 2026 को लगभग शाम 4:00 बजे की बताई जा रही है।
Sidhi News 
साथ ही मृतिका के मामा शिवभान अगरिया ने कुसमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वे घटना के समय जंगल लकड़ी लेने गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी भांजी नीलम कुएं में गिर गई है। यह सुनते ही परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

Sidhi news 
वही इस घटना की जानकारी मिलते ही कुसमी थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी देर शाम पुलिस टीम के साथ ग्राम रौहाल स्थित घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाल कुएं से किशोरी का शव बाहर निकलवाया। मौके पर विधिवत पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Sidhi news 
जहा पुलिस द्वारा शव को सीएचसी कुसमी (क्या घर के पास) ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान गांव में शोक का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे।

वही थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कुएं में गिरने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटना की गहन जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ