मझौली में कांग्रेसियों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर जताया विरोध
रवि शुक्ला,मझौली
जिले के तहसील कार्यालय मझौली के पास कांग्रेसियों ने सुशील पांडेय अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी मझौली एवं सुनील सिंह अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मझौली के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर विरोध जताया है।
पहले मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई एवं "नेता प्रतिपक्ष के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में"जैसे नारेबाजी की गई फिर पुतला दहन कर विरोध जताया। सुशील पांडेय ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता उमंग सिंगार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा सदन में असंसदीय एवं सदन की गरिमा के खिलाफ भाषा का प्रयोग किया गया जिस कारण प्रदेश संगठन के आह्वान पर तहसील स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर एक साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विरोध किया जा रहा है उसी के तहत यहां भी विरोध किया गया है। वही सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदेश सरकार के नाकामी एवं जन विरोधी नीतियों को लेकर सदन में चर्चा कराना चाहते हैं लेकिन सरकार पीछे भाग रही है जिस कारण ऐसी स्थिति निर्मित हुई है जिसका विरोध किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ता मार्तंड चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश में तमाम अराजकता एवं एवं कुशासन व्याप्त है केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार पहले हिंदू मुसलमान को लड़ाया फिर हिंदुओं के बीच में ही वर्ग संघर्ष की स्थिति पैदा कर रही हैं जिसको लेकर विपक्ष के सांसद एवं विधायक सदन में चर्चा कराना चाहते हैं लेकिन सरकार मनमानी पर उतारू है एवं विपक्ष के विधायकों की आवाज दबाना चाहते हैं इसलिए विरोध किया जा रहा है। जरूरत पड़ेगी तो कांग्रेस पार्टी के द्वारा विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गणेश सोनी, रोहित द्विवेदी,राजेंद्र तिवारी पूर्व सरपंच ताला, पुष्पाल द्विवेदी, विकास पांडेय,राघवेंद्र सिंह, गिरधर सिंह चंदेल,विकास यादव,अभयराज सिंह,हर्षित शुक्ला,सिद्ध लाल केवट, राजेंद्र सिंह, मंगल कोल,अथर्व तिवारी भैया समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ