बरचर आश्रम में 22 फरवरी को भव्य भंडारा, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बरचर आश्रम में 22 फरवरी को भव्य भंडारा, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़



बरचर आश्रम में 22 फरवरी को भव्य भंडारा, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़

रवि शुक्ला,सीधी
एमपी के सीधी जिले में स्थित टमसार का बरचर आश्रम 22 फरवरी, रविवार को एक विशाल भंडारे के आयोजन को लेकर भक्तिमय माहौल में डूबने जा रहा है। वही कुसमी तहसील का यह प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल लंबे समय से क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। वही आश्रम का जुड़ाव जय गुरुदेव धर्म विकास संस्था से होने के कारण यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भक्तों की भागीदारी देखने को मिलती है।
जहा इस भंडारे के अवसर पर संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। थाना प्रभारी अरूणा द्विवेदी के निर्देश पर आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए “चप्पे-चप्पे” पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नियम उल्लंघन की स्थिति उत्पन्न न हो।

वही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। आयोजन स्थल पर आने-जाने वाले वाहनों के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जहा सुरक्षा प्रबंधन के तहत कुसमी थाना के साथ-साथ भुइमाड़, चौकी पोड़ी मड़वास एवं अन्य नजदीकी थानों से अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन और कर्मी उपलब्ध रहेंगे।
वही स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति एवं अनुशासन बनाए रखें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा पार्किंग और यातायात संबंधी नियमों का सहयोगपूर्वक अनुपालन करें। उल्लेखनीय है कि टमसार स्थित यह आश्रम सीधी मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ