वृद्ध आश्रम ताला में योग प्राणायाम एवं आयुर्वेदिक दवाओं से किया जाता है उपचार
मझौली
सीधी जिले के जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम ताला में संचालित कैलाश स्वर्ण वृद्ध आश्रम में क्रम बार आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जाता है जिसमें योग प्राणायाम,स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण किया जाता है।
वृद्ध आश्रम के संचालक शिवा मणि तिवारी ने बताया कि कार्यालय जिला आयुष अधिकारी जिला सीधी डॉ बैजनाथ प्रजापति के द्वारा जारी आदेश के तहत शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें आदेश जारी किया गया है कि कार्यालय कलेक्टर (सामाजिक न्याय) जिला सीधी मध्य प्रदेश के द्वारा जारी पत्र दिनांक 12.01.2026 के द्वारा ग्राम ताला तहसील मझौली जिला सीधी में संचालित वृद्ध आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए (हॉलिस्टिक वेल कैंप) कार्यक्रम के आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके अनुपालन में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी/ पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।जिसमें 12 एवं 13 फरवरी 2026,19 एवं 20 फरवरी 2026,27 एवं 28 फरवरी 2026 की तिथि निर्धारित की गई हैं।
आज 19 फरवरी को आयोजित शिविर में 25 मरीजों का स्वास्थ्य चेकअप एवं निःशुल्क दवाइयां का वितरण किया गया है जिसमें डॉ शैलेंद्र चौरे ए एम ओ, राजकुमार कोल कंपाउंडर,बृजलाल पनिका कंपाउंडर,हरिओम गौतम योग प्रशिक्षक अन्युत तिवारी योग सहायक के द्वारा कार्यक्रमसंपन्न कराया गया। इसी तरह 12 फरवरी 2026 को 32 मरीजों का जांच व उपचार किया गया जिसमें डॉ अजय तिवारी ए एम ओ, अनिल कुमार साकेत कंपाउंडर एवं बृजलाल पनिका दवासाज के द्वारा कार्यक्रम संपन्न कराया गया।वहीं 13 फरवरी 2026 को 19 रोगियों का उपचार एवं चेकअप किया गया जिसमें डॉ उत्तम यादव ए एम ओ, बृजलाल कोल कंपाउंडर एवं रामराज पनिका दवासाज के द्वारा कार्यक्रम संपन्न कराया गया। शिविर में स्वास्थ्य चेक अप एवं निःशुल्क दवाइयां का वितरण के साथ-साथ योग प्राणायाम एवं आहार बिहार की समझाइस दी गई। शिविर में आश्रम वासियों के अलावा क्षेत्रीय ग्रामीण मरीज भी आते हैं जिसमें उनका भी स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा उपलब्ध कराई जाती है एवं स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए जाते हैं। शिविर में आश्रम के कर्मचारी एवं संचालक जिम्मेदारी के साथ पूरा सहयोग करते हैं जिसमें रेखा बैगा,अशोक बैस,निर्मला तिवारी, प्रीती द्विवेदी, रामनेबाज बैगा,आशीष गुप्ता आदि कर्मचारी शिविर में पूरा सहयोग करते हैं। 20 फरवरी एवं 27 व 28 फरवरी को भी सिविर का आयोजन होगा।

0 टिप्पणियाँ