खनिज के अवैध उत्खनन पर सख्ती,चलेगा विशेष अभियान,आदतन माफियाओं पर जिला बदर एवं NSA की कार्रवाई के निर्देश

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

खनिज के अवैध उत्खनन पर सख्ती,चलेगा विशेष अभियान,आदतन माफियाओं पर जिला बदर एवं NSA की कार्रवाई के निर्देश


खनिज के अवैध उत्खनन पर सख्ती,चलेगा विशेष अभियान,आदतन माफियाओं पर जिला बदर एवं NSA की कार्रवाई के निर्देश



सीधी
 कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री स्वरोचिष सोमवंशी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी, वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रीति अहिरवार, जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सभी तहसीलदार, वनपरिक्षेत्राधिकारी सोन घड़ियाल, प्रभारी खनि निरीक्षक सीधी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

   कलेक्टर श्री सोमवंशी ने खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने तथा आदतन खनिज माफियाओं पर जिला बदर एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कठोर कार्रवाई के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। अवैध गतिविधियों में संलिप्त वाहनों के पंजीयन निरस्त करने हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को भी निर्देशित किया गया।

   कलेक्टर ने सिंगरौली, शहडोल एवं छत्तीसगढ़ से होने वाले अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा वस्तुस्थिति से संभागायुक्त को अवगत कराने के निर्देश दिए। साथ ही टास्क फोर्स को सात दिवसीय विशेष अभियान चलाकर अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन कार्रवाई करने तथा सात दिन बाद प्रस्तावित बैठक में कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

   बैठक की शुरुआत में प्रभारी अधिकारी (खनि शाखा) श्री कपिलमुनि शुक्ला द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित दर्ज 152 प्रकरणों की जानकारी दी गई। साथ ही पूर्व वर्षों की तुलना, अवैध उत्खनन स्थलों एवं परिवहन मार्गों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ