मझौली:नशे की हालत में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल उतारा गया

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मझौली:नशे की हालत में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल उतारा गया



मझौली:नशे की हालत में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल उतारा गया


मझौली
थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत चुवाही से करमाई रोड स्थित बम्हनमरा टोला (महुआ पानी) के पास रविवार 1 मार्च को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद प्रशासन ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
Sidhi news 
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमर सिंह (35 वर्ष), पिता रामबली सिंह, निवासी खारी देवरी जिला शहडोल, अपनी ससुराल करमाई बभनमरा टोला आया हुआ था। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे वह नशे की हालत में घर से निकला और किसी अज्ञात व्यक्ति से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। दोपहर लगभग एक बजे ग्रामीणों ने उसे टावर पर चढ़ा देखा तो तत्काल प्रशासन को सूचना दी गई।
Sidhi news 

प्रशासन और पॉवर ग्रिड टीम ने संभाला मोर्चा


सूचना मिलते ही मझौली थाना की टीम मौके पर पहुंची। युवक को नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाइश और मान-मनौव्वल की गई, लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पॉवर ग्रिड टीम की मदद ली और सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए।

करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम को युवक को सकुशल टावर से नीचे उतार लिया गया। तत्पश्चात उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।

रेस्क्यू के दौरान तहसीलदार दिलीप सिंह, प्रभारी नगर निरीक्षक विशाल शर्मा, डॉ. राकेश तिवारी सहित पुलिस बल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। घटना के दौरान क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ