रिश्तों हुआ शर्मसार : चाचा ने नाबालिक भतीजी के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
सीधी
सीधी जिले के एक गांव में रिश्तों को कलंकित करने वाली बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां सगे चाचा ने अपनी ही 14 वर्षीय नाबालिक भतीजी के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पीड़िता के माता-पिता खेत में काम करने गए हुए थे और नाबालिक लड़की घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी चाचा ने मौके का फायदा उठाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
पूरा मामला सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत का है जहां आरोपी को हिरासत में लिया गया है थाना प्रभारी केदार परौहा ने जानकारी देते हुए बताया की पीड़िता के सगे चाचा ने 14 वर्षीय नाबालिक भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम तब दिया जब उसके माता पिता घर पर नहीं थे घटना के बाद पीड़िता ने अपनी सहेली को पूरी बात बताई। सहेली ने तत्परता दिखाते हुए फोन के माध्यम से पीड़िता के माता-पिता को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत घर पहुंचे और डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सेमरिया थाना पुलिस पहुंच कर जांच कर डायल 112 की टीम की मदद से पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इधर पुलिस तत्परता दिखाते हुए आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ