MP Board Exam Reault:सीधी जिले का रहा शानदार परीक्षा परिणामः 12वीं में प्रदेश में 5वां, 10वीं में 14 वां स्थान,सीधी कलेक्टर ने किया सम्मानित
यहां देखिए प्रदेश एवं जिला में टॉप करने वाले छात्र छात्राओं की सूची
MP Board Exam Reault
सीधी
माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में सीधी जिले ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा, जो गत वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है। इस उपलब्धि के साथ सीधी जिले ने प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त करते हुए संभाग में प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 81.61 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1 प्रतिशत अधिक है। कक्षा 10वीं में सीधी जिला प्रदेश में 14वें स्थान पर रहा तथा संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
MP Board Exam Reault
राज्य प्रावीण्य सूची में विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
कक्षा 10वीं की राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में जिले के 15 विद्यार्थियों ने स्थान बनाकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 सीधी के अभय गुप्ता ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में अनन्या वर्मा, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीधी ने तृतीय स्थान, आयुष द्विवेदी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरौला ने पांचवां स्थान, प्रिंस पटेल, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 सीधी ने छठवां स्थान तथा सत्यम गुप्ता, डीवीएस पब्लिक हाईस्कूल पड़रा ने सातवां स्थान प्राप्त किया।
MP Board Exam Reault
आठवें स्थान पर मनीष गुप्ता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरौला एवं कु. ओमिका शुक्ला, शिवम पब्लिक हाईस्कूल बड़खरा रहे। नौवें स्थान पर अभिषेक सिंह चौहान, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सीधी एवं कु. अनन्या विश्वकर्मा, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़रिया ने स्थान प्राप्त किया। दसवें स्थान पर ज्ञान प्रकाश पटेल, गांधी हाईस्कूल सीधी, चौतन्य सिंह चौहान, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 सीधी, कु. अपेक्षा मिश्रा, रितिक रोशन गुप्ता, अभ्युदय नवैत (सभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरौला) एवं सागर गुप्ता, सांदीपनि बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली शामिल रहे।
इसी प्रकार कक्षा 12वीं की राज्य प्रावीण्य सूची में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकरी के लवकुश तिवारी ने प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
MP Board Exam Reault
कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम
कक्षा 12 बालक बालिका योग
कुल दर्ज 5744 6285 12029
शामिल 5697 6265 11962
प्रथम श्रेणी 3838 4596 8334
द्वितीय श्रेणी 1256 1070 2326
तृतीय श्रेणी 2 0 2
फेल 601 595 1196
कुल पास 5096 5666 10762
प्रतिशत 89.45 90.44 90.00
MP Board Exam Reault
कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम
कक्षा 10 वीं बालक बालिका योग
कुल दर्ज 8285 8666 16951
शामिल 8178 8628 16806
प्रथम श्रेणी 4892 5301 10193
द्वितीय श्रेणी 1729 1775 3504
तृतीय श्रेणी 20 11 31
फेल 1537 1541 3078
कुल पास 6641 7087 13728
प्रतिशत 81.20 82.13 81.68
MP Board Exam Reault
कक्षा 10वीं जिला प्रावीण्य सूची का विवरण
क्र. नाम स्कूल मैरिट में स्थान प्राप्तांक
1 अभिषेक कोल एकलव्य पब्लिक हाईस्कूल पडैनिया प्रथम 489
2 प्रिस सिंह चौहान शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी प्रथम 489
3 आदित्य तिवारी शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी प्रथम 489
4 प्रियाशु पटेल अजय हाईस्कूल पडखुरी सीधी प्रथम 489
5 शिवेन्द्र पटेल सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल सुभाष नगर सीधी प्रथम 489
6 अर्तिका द्विवेदी डी.व्ही.एस हाईस्कूल पडरा प्रथम 489
7 सूरज गुप्ता रायलफोर्ड हाईस्कूल धुआंॅडोल द्वितीय 488
8 अवर्णा सिंह सरस्वती शिशु मंदिर हा.से.रामपुर नैकिन द्वितीय 488
9 रीतू तिवारी श्री गणेश हा.से.स्कूल अमहा सीधी द्वितीय 488
10 प्रज्ञांशी सिंह बाघेल एकलव्य पब्लिक हा.से. पडैनिया द्वितीय 488
11 ओम पाठक विध्या एकेडमी हाईस्कूल चुरहट द्वितीय 488
12 साक्षी साहू काशी हा.से. अमिलिया द्वितीय 488
13 शैलजा यादव गांधी विद्यालय हाईस्कूल सीधी तृतीय 487
14 वेद सिंह गांधी विद्यालय हाईस्कूल सीधी तृतीय 487
15 साक्षी पाण्डेय गांधी विद्यालय हाईस्कूल सीधी तृतीय 487
16 शिवाक्षत शुक्ला शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी तृतीय 487
17 प्राजल यादव शा.उ.मा.वि. चकडौर तृतीय 487
18 शीता यादव शा.उ.मा.वि.नौढिया तृतीय 487
MP Board Exam Reault
कक्षा 12वीं जिला प्रावीण्य सूची का विवरण
क्र. नाम स्कूल विषय समूह मैरिट में स्थान प्राप्तांक
1 कु. अंजली मिश्रा संदीपनि मॉडल स्कूल रामपुर नैकिन कला प्रथम 476
2 श्री नीरज श्रीवास शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी कला द्वितीय 474
3 श्री शिवांग सिंह एकलब्ध पब्लिक हा.से. स्कूल पडैनिया गणित प्रथम 480
4 कु. प्राची पटेल रायल पब्लिक स्कूल चुरहट जीव विज्ञान द्वितीय 478
5 श्री प्रांशू गुप्ता शा.उ.मा.वि. पथरौला गणित तृतीय 477
6 कु. जागृति सोनी सरस्वती उ.मा.वि. मडरिया गणित तृतीय 477
7 कु. दीपिका मिश्रा शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी कामर्स प्रथम 473
8 कु. प्रमिला साहू पंचमुख पब्लिक हा.से. स्कूल रामपुर नैकिन कामर्स द्वितीय 466
9 कु. अंजली सिंह चौहान शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी कृषि प्रथम 475
10 कु. लक्ष्मी साकेत सांदीपनि कन्या उ.मा.वि.सीधी गृह विज्ञान प्रथम 438
जिले के इन मेधावी विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करती है।
MP Board Exam Reault
मेधावी विद्यार्थियों को मिला कलेक्टर ने किया सम्मानित
जिले के मेधावी विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को “Star of the Month” प्रदान कर सम्मानित किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए गौरव का क्षण रहा, वहीं अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना।
कक्षा 10वीं में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 के छात्र अभय गुप्ता ने प्रदेश में द्वितीय एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। सीमित संसाधनों के बावजूद अभय ने कठिन परिश्रम और लगन से यह सफलता अर्जित की। वे मूलतः चकडौर के निवासी हैं और वर्तमान में उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रहे हैं। उनके पिता श्री कैलाश गुप्ता कृषक हैं।
इसी प्रकार कक्षा 12वीं (गणित संकाय) में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकरी के छात्र लवकुश तिवारी ने प्रदेश में दसवां एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। वे कंजवार के निवासी हैं। उनके पिता श्री संतोष तिवारी कृषक हैं तथा माता श्रीमती राखी तिवारी गृहिणी हैं।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों का भी सम्मान करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में परिवार का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों, अभिभावकों एवं इस सफलता में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
MP Board Exam Reault
कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों का सम्मान विद्यालय स्तर पर भी किया जाए, ताकि अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रेरित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रयासरत रहें। साथ ही उन्होंने आगामी वर्ष में और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने हेतु अभी से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पीके सिंह, एडीपीसी ओशो उत्सव, संबंधित संस्थानों के प्राचार्य एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह सम्मान समारोह इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से विद्यार्थी उच्चतम सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जिले के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है।

0 टिप्पणियाँ