भाजपा नेता के घर घुसा तेदुआ,65वर्षीय वुजुर्ग घायल,वन विभाग कर्मचारियो पर लापरवाही का आरोप

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भाजपा नेता के घर घुसा तेदुआ,65वर्षीय वुजुर्ग घायल,वन विभाग कर्मचारियो पर लापरवाही का आरोप


भाजपा नेता के घर घुसा तेदुआ,65वर्षीय वुजुर्ग घायल,वन विभाग कर्मचारियो पर लापरवाही का आरोप


 कुसमी।

सीधी जिले के भुईमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशलार में शनिवार तड़के एक तेंदुए के घर में घुस आने से पूरे गांव में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे एक तेंदुआ अचानक गांव के एक रिहायशी मकान में घुस गया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सुरेन्द्र बैश के यहां यह घटना घटित है।जहां घर के भीतर मौजूद परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले तेंदुए ने 62 वर्षीय बुजुर्ग चैनपति बैस पिता शिवप्रसाद बैस पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
परिजनों ने बताया कि तेंदुए के घर में घुसते ही चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकले। घायल बुजुर्ग को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुईमाड़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुशमी रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के वनरक्षक, स्थानीय पुलिस बल तथा ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव मौके पर पहुंचे। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कई घंटों तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे और घायल परिवार को तत्काल कोई सहायता भी उपलब्ध नहीं कराई गई।

ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ करीब 6 घंटे तक घर के अंदर ही बैठा रहा, जिससे गांव में भय का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने और प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ