मड़वास तहसील कार्यालय में घुसकर गाली - गलौज करने वाले व शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
सीधी,
जिले के मड़वास तहसील कार्यालय में 24 अप्रैल 2026 को एक गंभीर घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति द्वारा कार्यालय में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी उमेश गुप्ता, पिता कृष्णचंद्र गुप्ता, निवासी पनिहा, तहसील मड़वास ने तहसील कार्यालय में पहुंचकर तहसीलदार श्री राजेश पारस के साथ अभद्र व्यवहार किया।
बताया गया कि आरोपी ने तहसीलदार के साथ गाली-गलौच करते हुए झूमा-झपटी की तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही आरोपी द्वारा सार्वजनिक रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। घटना के दौरान शासकीय परिसंपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों को फाड़ दिया गया।
घटना के संबंध में थाना मड़वास में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं 296(b), 115(2), 132, 121(1), 324(4), 351(3) एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधित 2015) की धाराओं 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(2)(va) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मड़वास तहसील कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक भाजपा कार्यकर्ता पर कार्यालय में घुसकर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगा। घटना के बाद प्रशासनिक अमले में नाराजगी देखी गई, वहीं मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
सूत्रों की माने तो आरोपी भाजपा कार्यकर्ता मंडल खड़ौरा का मीडिया प्रभारी बताया जा रहा है।
विना किसी वजह से उक्त आरोपी मड़वास तहसीलदार राजेश पारस के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे कार्यालय का माहौल बिगड़ गया।जिसकी सूचना तहसीलदार वरिष्ठ अधिकारियों को देकर मड़वास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

0 टिप्पणियाँ