आंधी-बारिश से मड़वास क्षेत्र में तार खंभे छतिग्रस्त,कई गांवों में बिजली ठप,सुधार कार्य में जुटे अधिकारी कर्मचारी
सीधी। जिले में गुरुवार सुबह से चल रही तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है.सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है, वहीं फिलहाल हल्की बूंदाबांदी जारी है. खराब मौसम के चलते लोगों को आवागमन सहित दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
विभागीय सूत्रों के अनुसार, मड़वास विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत कई इलाकों में तेज आंधी के कारण बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इसके चलते लगभग सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा छा गया है.
बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य में जुट गए हैं। विभाग का कहना है कि यदि मौसम सामान्य रहा तो अगले 3 से 4 घंटे के भीतर विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने की संभावना है.
इधर, मौसम में अचानक आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन आंधी-बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ