सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, आधा दर्जन से ज्यादा घायल
सीधी। जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय फिलिंग पेट्रोल पंप के पास लगभग शाम 6 बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि सभी यात्री बाजार से खरीददारी कर अपने घर लौट रहे थे, तभी अचानक तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायलों में आरती यादव पत्नी शिवलाल यादव 36 वर्ष निवासी भेलकी,सुधा यादव पत्नी राजीव यादव 32 वर्ष निवासी कोठार, प्रकाश यादव पिता राजीव यादव 10 वर्ष निवासी कोठार,कलावती पत्नी रामलाल यादव 60 वर्ष निवासी भेलकी,पिंटू यादव पिता रामलाल यादव 27 वर्ष निवासी भेलकी ऑटो चालक शामिल है स्कार्पियो वाहन बिना नंबर का बताया जा रहा है कोतवाली पुलिस स्कॉर्पियो को पकड़ लिया है और स्कॉर्पियो चालक से पूछताछ जारी है

0 टिप्पणियाँ