Sidhi News: जिला जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Sidhi News: जिला जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप



Sidhi News: जिला जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप


सीधी। पड़रा स्थित जिला जेल में बंद एक हवालाती कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। कैदी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जेल अधीक्षक रविशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चुरहट निवासी रजनीश द्विवेदी वर्ष 2023 से धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद था। बुधवार सुबह उसे अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद जेल में ही मौजूद डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
कुछ समय के लिए उसकी हालत में सुधार हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से तबीयत बिगड़ने लगी। उसे इंजेक्शन और सलाइन चढ़ाई गई, लेकिन स्थिति और गंभीर हो गई। सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया।
हालात नाजुक देखते हुए जेल प्रशासन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वहीं, जिला अस्पताल में जेल अधीक्षक और तहसीलदार की मौजूदगी में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 जांच के बाद ही होगा खुलासा:
मामले को संदिग्ध मानते हुए अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ