मड़वास सड़क दुर्घटनाः कलेक्टर ने घायलों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश,घायलों की सूची जारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मड़वास सड़क दुर्घटनाः कलेक्टर ने घायलों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश,घायलों की सूची जारी



मड़वास सड़क दुर्घटनाः कलेक्टर ने घायलों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश,घायलों की सूची जारी


सीधी 
 मड़वास क्षेत्र में हुई दुखद सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। घायलों में से 2 व्यक्तियों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रीवा रेफर किया गया है, वहीं 14 घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय सीधी में जारी है।
  घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी घायलों को बेहतर एवं त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
  कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यक दवाइयों, चिकित्सकीय संसाधनों और विशेषज्ञ सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गंभीर घायलों की विशेष निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
  इस दौरान उपखंड अधिकारी गोपद बनास श्री राकेश शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबीता खरे एवं सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
  जिला प्रशासन द्वारा घटना को लेकर संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई है।

कुल भर्ती मरीज की संख्या 19

रीवा रेफर किये गये मरीज श्रीनाथ जोगी उम्र 65 वर्ष,लालमणी प्रजापति उम्र 60 वर्ष
 अस्थिरोग वार्ड में भर्ती मरीज,अरूण प्रजापति 27 वर्ष,बाबूलाल प्रजापति 27 वर्ष,छोटेलाल प्रजापति, 52 वर्ष,खुशी प्रजापति, 17 वर्ष
शल्यक्रिया विभाग में भर्ती मरीज श्यामू साकेत, 24 वर्ष,गुलशन प्रजापति 10 वर्ष,सोनेलाल प्रजापति 35 वर्ष,मनबहोर प्रजापति 50 वर्ष,प्रमोद प्रजापति 34 वर्ष,मनबोध प्रजापति 40 वर्ष,रामकेशव साकेत 32 वर्ष,रामलखन प्रजापति, 26 वर्ष,मनोहर प्रजापति 50 वर्ष,बालेन्द्र प्रजापति 30 वर्ष,अभिषेक प्रजापति 10 वर्ष,मनफेर प्रजापति 60 वर्ष,छविलाल प्रजापति,

यह है पूरा मामला 

सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रही एक अनियंत्रित पिकअप वाहन पलट गई, जिसमें सवार करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिकअप वाहन तेज रफ्तार में थी ड्राइवर अचानक ब्रेक मार दिया जहां अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी की बिजली के खंभे के कई टुकड़े हो गए पिकअप वाहन रोड के नीचे जा गिरा पिकअप वाहन मझौली से बरात लेकर आ रहा था बारात टिकरी से प्रजापति समाज की थी बारात मझौली से वापस लौट रही थी, इस दुर्घटना में रामकृपाल प्रजापति (60 वर्ष), पिता बच्चन प्रजापति, निवासी टिकरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मड़वास पुलिस भारतीय न्याय संहिता 281, 125a,106 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ