बारात से लौट रही पिकअप पलटी, एक की मौत, दर्जन भर लोग घायल,घटना मड़वास थाना क्षेत्र की
बरात से लौट रहा पिकअप वाहन पलट गया जिससे एक की मौत हो गई वहीं लगभग 1 दर्जन लोग घायल हो गए, इस दर्दनाक हादसे ने खुसियों से भरा माहौल को मातम में बदल दिया घटना की घटित से चारों तरफ चीख पुकार मच गई, गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है वहीं अन्य घायलों को मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया, घटना की जानकारी मिलते ही मड़वास अस्पताल में अफरा तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में लगभग 20 लोग सवार थे.
क्या है पूरा घटनाक्रम
सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रही एक अनियंत्रित पिकअप वाहन पलट गई, जिसमें सवार करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि टिकरी प्रजापति समाज की बारात मझौली से वापस लौट रही थी, तभी मड़वास थाना के समीप रामपुर के पास पिकअप चालक की लापरवाही के चलते वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी अनुसार इस दुर्घटना में रामकृपाल प्रजापति (60 वर्ष), पिता बच्चन प्रजापति, निवासी टिकरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 20 बाराती घायल हो गए,
घटना की सूचना मिलते ही मड़वास पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार मड़वास राजेश पारस, पटवारी मड़वास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे
घायलों को तत्काल उपचार के लिए अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया। गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय सीधी रेफर किया गया, जबकि अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश जारी है।

0 टिप्पणियाँ