कलेक्टर विकास मिश्रा ने तहसील एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वास का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कलेक्टर विकास मिश्रा ने तहसील एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वास का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश



कलेक्टर विकास मिश्रा ने तहसील एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वास का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश


रवि शुक्ला, सीधी 
सीधी जिले के कलेक्टर विकास मिश्रा ने मड़वास तहसील का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय पहुंचकर राजस्व प्रकरणों की स्थिति, रिकॉर्ड संधारण एवं आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की,

कलेक्टर ने पाया कि कई मामलों में कार्यों में अनावश्यक देरी हो रही है, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई, दस्तावेजों के रख-रखाव और जनसुनवाई व्यवस्था को भी देखा। कलेक्टर ने कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही और अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय उपस्थित रहने और अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण से तहसील कार्यालय में हड़कंप की स्थिति रही और कर्मचारियों में सक्रियता देखने को मिली, निरीक्षण के दौरान कई ग्रामीण एवं अधिवक्ताओं ने कलेक्टर से शिकायत किए जिसे कलेक्टर विभागीय कमियों को सुधार करने अधिकारियों कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए.

कलेक्टर विकास मिश्रा का मड़वास स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण


सीधी जिले के कलेक्टर विकास मिश्रा ने मड़वास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय कलेक्टर ने पाया कि कुछ व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिलना सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने उपस्थित स्टाफ को निर्देशित किया कि अस्पताल में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखें, दवाओं का पर्याप्त भंडारण रखें और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें। साथ ही उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत भी दिए।

इस दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर के इस सख्त रुख से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम आर.पी, त्रिपाठी, सीईओ धनंजय मिश्रा, आरईएस विभाग से एसडीओ सरिता सिंह ,उपयंत्री इंद्रलाल सिंह, बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र सिंह राजपूत, तहसीलदार राजेश पारस सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ