सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 34 फरार आरोपी गिरफ्तार,35 गुंडा बदमाश एवं 21 निगरानी बदमाशों........
सीधी
पुलिस अधीक्षक सीधी के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में दिनांक 09-10 मई 2026 की दरम्यानी रात्रि जिलेभर में विशेष साप्ताहिक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में फरार आरोपियों, वारंटियों, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सीधी पुलिस द्वारा 03 स्थाई वारंट एवं 31 गिरफ्तारी वारंट कुल 34 वारंट तामील करते हुए फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इसके अतिरिक्त कॉम्बिंग गश्त के दौरान 35 गुंडा बदमाश एवं 21 निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग कर उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।
सीधी पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रत्येक माह विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया जाता है। अभियान के दौरान हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, आबकारी एवं अन्य गंभीर अपराधों में फरार चल रहे ऐसे आरोपी, जिनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई अथवा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाती है।

0 टिप्पणियाँ