सीधी में नाबालिग से दुराचार का मामला: आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी में नाबालिग से दुराचार का मामला: आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया



सीधी में नाबालिग से दुराचार का मामला: आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Sidhi News 
सीधी। जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुराचार के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को एक फरियादी ने थाना कमर्जी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री रात करीब 1 बजे घर से लापता हो गई है। परिजनों द्वारा आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बावजूद बालिका का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान 27 अप्रैल को ग्राम बघेड़ा से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के बयान में सामने आया कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुराचार किया।

इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज किया। तत्पश्चात 28 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और 29 अप्रैल को उसे विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) सीधी में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

इनका रहा विशेष योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कमर्जी उ.नि. इन्द्राज सिंह, आरक्षक शिवम पाण्डेय और महिला आरक्षक अंजली कुशवाहा की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ