सीधी:बकवा में लगा स्वास्थ्य शिविर, लाड़ली लक्ष्मी दिवस पर बेटियों का सम्मान

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी:बकवा में लगा स्वास्थ्य शिविर, लाड़ली लक्ष्मी दिवस पर बेटियों का सम्मान


बकवा में लगा स्वास्थ्य शिविर, लाड़ली लक्ष्मी दिवस पर बेटियों का किया गया सम्मान


रवि शुक्ला,सीधी
सीधी जिले में नए कलेक्टर विकास मिश्रा के पदभार संभालने के बाद से प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले के मझौली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बकवा में व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जहां होम्योपैथी, आयुर्वेद एवं एलोपैथिक पद्धति के डॉक्टरों द्वारा जांच और दवाइयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के शिकायत निवारण डेस्क भी लगाए गए, जहां लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर लाड़ली बेटियों को आश्वासन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं द्वारा गीत-संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 2 मई को लाड़ली लक्ष्मी दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को नशा मुक्ति एवं जनगणना के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई गई। शिविर में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष सुनैना सिंह, मझौली एसडीएम आर पी त्रिपाठी,मड़वास तहसीलदार राजेश पारस,आर ई एस एसडीओ सरिता सिंह,इंजीनियर राघवेंद्र द्विवेदी,परियोजना अधिकारी ज्योति विश्वकर्मा,सेक्टर सुपरवाइजर मंजू मिश्रा, नारायण बैगा,शिक्षा विभाग के कर्मचारी एवम शिक्षक , शिव विजय यादव,सचिव प्रमोद तिवारी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ