मझौली में बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवक घायल — एक की हालत गंभीर
मझौली में आज सुबह दर्दनाक सदका हादसा हो गया मिली जानकारी के अनुसार बाइक को बोलरो वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार को चोट लगी के एक बाइक सवार जायदा गंभीर होने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है,वहीं दूसरे व्यक्ति का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में उपचार जारी है
सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, चुवाही-करर्माई रोड पर एक बोलेरो वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि घायल युवक मझौली वार्ड क्रमांक 1 के निवासी हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल दूसरे बोलेरो वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली पहुंचाया गया.
डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही मझौली पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की विवेचना की जा रही है।
घटना में चोटिल हुए व्यक्तिओ के नाम की जानकारी नहीं हो पाई है जानकारी होने पर नाम और पता समाचार के माध्यम से आपको अपडेट किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ