पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, टीएमसी सत्ता से बाहर,मड़वास मंडल अध्यक्ष का आया बयान

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, टीएमसी सत्ता से बाहर,मड़वास मंडल अध्यक्ष का आया बयान


पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, टीएमसी सत्ता से बाहर,मड़वास मंडल अध्यक्ष का आया बयान



दिल्ली
Bengal Election Result 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। लंबे समय से सत्ता में काबिज All India Trinamool Congress (टीएमसी) को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा, जबकि Bharatiya Janata Party (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

चुनाव परिणामों के अनुसार, भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जिससे राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। टीएमसी, जो पिछले कई वर्षों से राज्य की प्रमुख राजनीतिक ताकत रही है, इस बार मतदाताओं का भरोसा कायम रखने में असफल रही।
Bengal Election Result 2026
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने इस चुनाव में मजबूत संगठन, आक्रामक प्रचार और केंद्रीय नेतृत्व की सक्रियता के दम पर बढ़त बनाई। वहीं, टीएमसी को सत्ता विरोधी लहर (एंटी-इंकम्बेंसी) और कुछ स्थानीय मुद्दों का खामियाजा भुगतना पड़ा।
Bengal Election Result 2026
भाजपा नेताओं ने इस जीत को “विकास और परिवर्तन की जीत” बताया है, नई सरकार के गठन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की संभावना है, और पूरे देश की नजरें अब पश्चिम बंगाल की नई राजनीतिक दिशा पर टिकी हुई हैं।


15 साल की सत्ता से टीएमसी में बढ़ गया था अहंकार: 

पश्चिम बंगाल में लंबे समय से सत्ता में काबिज Mamata Banerjee की पार्टी टीएमसी 15 वर्षों तक लगातार सत्ता में रहने के कारण नेताओं में अहंकार आ गया था, जिसका अब घमंड टूट गया.


टीएमसी नेताओं ने दी थी धमकी 

टीएमसी नेताओं ने 4 मई के बाद देख लेने की खुलेआम धमकी दे रहे थे इससे प्रदेश में राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण बना रहा और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठे थे जिसको लेकर पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी को उखाड़ फेक दिया.


प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी 

भाजपा नेताओं ने कहा कि टीएमसी के कुछ नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था जो राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है। इस मुद्दे को लेकर सियासी घमासान और तेज हो गया था आज परिणाम यह है की पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का सूपड़ा साफ हो गया.


मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप

भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर लगातार मुस्लिम तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि राज्य की नीतियां एक विशेष वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई जा रही थीं, जिससे सामाजिक संतुलन प्रभावित हुआ।


अवैध वोटरों का मुद्दा गरमाया

भाजपा ने दावा किया कि चुनाव के दौरान अवैध वोटरों की पहचान कर कई नाम हटाए गए, जिससे चुनावी समीकरण बदले। इस मुद्दे ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी।


टीएमसी सांसद का आया था विवादित बयान

एक टीएमसी सांसद के बयान को लेकर भी विवाद हुआ, जिसमें उन्होंने 4 मई को प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की थी। हालांकि यह बयान चुनाव परिणाम आने के पहले का है,भाजपा ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और राजनीतिक रूप से अनुचित बताया था.

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को झटका

भवानीपुर सीट, जिसे ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता था, वहां से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भाजपा नेता Suvendu Adhikari ( सुभेंद्रु अधिकारी ) ने उन्हें 15,114 वोटों से हराया. यह परिणाम राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।


नंदीग्राम में कड़ा मुकाबला

खबर लिखे जाने तक नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी और सुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। यहां सुभेंदु अधिकारी लगभग 9,600 वोटों से आगे रहे। यह सीट पहले से ही हाई-प्रोफाइल मानी जा रही थी।


मोदी का बयान: ‘गंगा से गंगोत्री तक खिला कमल’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जीत को लेकर कहा कि “गंगा से लेकर गंगोत्री तक कमल खिल चुका है।” उन्होंने इसे भाजपा की व्यापक स्वीकार्यता का प्रतीक बताया.

22 राज्यों में भाजपा की सरकार 

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि केंद्र शासित प्रदेशों सहित देश के 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है, जो पार्टी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।


SIR में फर्जी मतदाताओं के कटे थे नाम

इन चुनावी रुझानों के बीच यह चर्चा भी जोर मार रही है कि जिन सीटों पर करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम कटे, वहां इसका क्या असर पड़ा है। बता दें कि बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने लंबी कवायद और कानूनी लड़ाइयों के बाद मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पूरा किया था और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया था, जिसमें करीब 91 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए थे। इसका सबसे ज्यादा असर मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, मालदा, नदिया और दक्षिण 24 परगना जैसे जिलों पर देखने को मिला।

तीन बजे से हमें मारा जा रहा था” — ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, 


पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है। Mamata Banerjee ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और चुनाव प्रक्रिया में बाधा डाली गई। चुनाव नतीजे के आने के बाद ममता बनर्जी को भारी मतों से हार का सामना करना पड़ा,जिसके चलते बौखला गई.

ममता बनर्जी ने कहा, “तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी। CCTV बंद कर दिया गया और हमारे एक एजेंट को अंदर जाने नहीं दिया गया।” उन्होंने बताया कि वह खुद कुछ समय के लिए अंदर गई थीं और अधिकारियों से उनके एजेंट को प्रवेश देने का अनुरोध किया था।

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि एजेंट को अंदर जाने दिया जाएगा, लेकिन बाद में ऐसा नहीं हुआ। बनर्जी के अनुसार, इस पूरे मामले की उन्होंने कई जगह शिकायत भी की है।


सुशासन के लिए मिला जनादेश” :- मंडल अध्यक्ष के.के. मिश्रा :


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष मड़वास के.के. मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है.उन्होंने कहा कि बंगाल में लंबे समय से आम जनता घुसपैठियों और गुंडों के आतंक से परेशान थी, जिससे लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।

श्री मिश्रा ने कहा कि Mamata Banerjee( ममता बनर्जी ) के नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ा।
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रवादी सोच रखने वाले मतदाताओं ने इस बार बदलाव का मन बना लिया था और सुशासन स्थापित करने के उद्देश्य से Bharatiya Janata Party (भाजपा)को स्पष्ट जनादेश दिया है।
श्री मिश्रा ने कहा कि यह जनादेश केवल पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए हर्ष और गर्व का विषय है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि अब राज्य में विकास और बेहतर प्रशासन का नया दौर शुरू होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ