मड़वास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर 11 केवी लाइन पर गिरा बल्कर,वाहन सहित ड्राइवर जिंदा जला

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मड़वास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर 11 केवी लाइन पर गिरा बल्कर,वाहन सहित ड्राइवर जिंदा जला


मड़वास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर 11 केवी लाइन पर गिरा बल्कर,वाहन सहित ड्राइवर जिंदा जला


सीधी।


एमपी के सीधी जिले के टिकरी- महुआगांव मार्ग के जंगल में आज शाम करीब 4 बजे एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। मिली जानकारी के अनुसार राखड़ लेने जा रहा एक बलकर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और सीधे 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। उस तार से संपर्क होते ही वाहन में भीषण आग लग गई, जिससे चालक को संभलने या बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और वह जिंदा जल गया।

घटना जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरी मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बल्कर वाहन चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब निगरी से टिकरी की ओर जा रहा राखड़ से भरा बल्कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।
वहां मौजूद लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के कारण वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिससे बल्कर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ टूटकर पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के तार पर गिर गया। इसके बाद वाहन हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया और उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा बल्कर आग के गोले में तब्दील हो गया, जिससे चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया।
मृतक की पहचान फूलचंद कोल, निवासी ग्राम बहेरा, थाना बहरी के रूप में हुई है, जो निगरी प्लांट से राखड़ परिवहन का कार्य करता था।
घटना की सूचना मिलते ही टिकरी चेक पोस्ट प्रभारी प्रमोद तिवारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टया वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने और हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से आग लगने की आशंका है।
मामला जो कुछ भी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ