भीषण आग से तीन आदिवासी परिवार बेघर,मौके पर पहुँचे धौहनी विधायक, सहायता और पुनर्वास के निर्देश

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भीषण आग से तीन आदिवासी परिवार बेघर,मौके पर पहुँचे धौहनी विधायक, सहायता और पुनर्वास के निर्देश


भीषण आग से तीन आदिवासी परिवार बेघर,मौके पर पहुँचे धौहनी विधायक, सहायता और पुनर्वास के निर्देश



रवि शुक्ला,सीधी
विधानसभा क्षेत्र धौहनी के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखरा में एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ अचानक लगी भीषण आग ने तीन आदिवासी परिवारों के आशियाने को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। इस अग्निकांड में पीड़िता बेबा रामकली सिंह पति स्वर्गीय अनुरूप सिंह गोंड सहित अन्य गरीब परिवारों के घर जल गए, जिससे वे खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हो गए। उनके पास अब तन के कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा है।

घटना की जानकारी मिलते ही धौहनी क्षेत्र के विधायक कुँवर सिंह टेकाम तत्काल प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पहुँचे। पीड़ित परिवारों की स्थिति देखकर वे भावुक हो उठे और मौके पर ही राहत कार्यों की कमान संभाल ली।

विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूरे नुकसान का निरीक्षण किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना किसी देरी के पीड़ित परिवारों को शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं आवास उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में किसी भी परिवार को असहाय महसूस नहीं होने दिया जाए।

विधायक कुँवर सिंह टेकाम ने व्यक्तिगत स्तर पर भी सहायता प्रदान की। उन्होंने पीड़ितों को नकद राशि, राशन सामग्री (अनाज, दाल, तेल आदि) और आवश्यक घरेलू उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराईं, ताकि वे तत्काल अपनी जीवनचर्या शुरू कर सकें।

गाँव के ग्रामीणों ने विधायक की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में उनका मौके पर पहुँचकर मदद करना पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत है। संकट की इस घड़ी में जनप्रतिनिधि का यह मानवीय चेहरा लोगों के लिए संबल बनकर सामने आया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ