सीधी कलेक्टर के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी ,प्रशासन ने जारी की जनहित सूचना

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी कलेक्टर के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी ,प्रशासन ने जारी की जनहित सूचना



सीधी कलेक्टर के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी ,प्रशासन ने जारी की जनहित सूचना

 सीधी
कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, सीधी के संज्ञान में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें कलेक्टर महोदय के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी संचालित की जा रही है। प्रशासन के अनुसार (+62 858-3785-4705) नंबर से चल रही इस आईडी का जिला प्रशासन या कलेक्टर कार्यालय से कोई संबंध नहीं है।
प्रशासन ने आशंका जताई है कि इस फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से आम लोगों को भ्रामक जानकारी दी जा सकती है या उनसे संपर्क कर धोखाधड़ी की कोशिश की जा सकती है। ऐसे में आमजन से सतर्क रहने की अपील की गई है।
जनहित में जारी सूचना में स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या फर्जी आईडी पर विश्वास न करें और किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत, गोपनीय या आर्थिक जानकारी साझा करने से बचें।
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश पुलिस साइबर सेल एवं पुलिस विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ