विस्थापन मुआवजा हड़पने का आरोप: अंगूठा लगवाकर निकलवा ली राशि , न्याय के भटक रही आदिवासी महिला, SP के यहां हुई शिकायत

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विस्थापन मुआवजा हड़पने का आरोप: अंगूठा लगवाकर निकलवा ली राशि , न्याय के भटक रही आदिवासी महिला, SP के यहां हुई शिकायत


विस्थापन मुआवजा हड़पने का आरोप: अंगूठा लगवाकर निकलवा ली राशि , न्याय के भटक रही आदिवासी महिला, SP के यहां हुई शिकायत



रवि शुक्ला,सीधी। 
सीधी जिले के वन ग्राम करवाही की एक आदिवासी तलाकशुदा महिला के साथ मुआवजा राशि में धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता राधा सिंह ने आरोप लगाया है कि छवारी गांव के चंद्र शेखर सिंह पिता रामप्रताप सिंह ने बहला-फुसलाकर उसके खाते से करीब 15 लाख रुपए निकलवा लिए। महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, सीधी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

अंगूठा लगवाकर खाते से निकाली गई रकम

  राधा सिंह ने बताया कि वह अनपढ़ है और वन ग्राम करवाही में विस्थापन के तहत उसे कुल 15 लाख रुपए की मुआवजा राशि मिली थी। महिला का आरोप है कि चंद्र शेखर सिंह उसे कियोस्क ले जाकर बार-बार अंगूठा लगवाता रहा और 5 सितंबर 2025 से 9 जून 2025 के बीच धीरे-धीरे पूरी राशि निकाल ली। उसे यहां तक जानकारी नहीं दी जाती थी कि कितनी रकम निकाली जा रही है।

जमीन दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे छ्वारी में जमीन दिलाने का झांसा दिया और 2 लाख रुपए नकद ले लिए। बाद में करीब 80 हजार रुपए में जमीन खरीदकर उसे दो हिस्सों में बंटवाया गया, जिसकी मुझे जानकारी नहीं थी जिसमें एक हिस्सा आरोपी की बहन सरिता सिंह के नाम रजिस्ट्री करवा दिया गया।

झोपड़ी में रहने को मजबूर महिला

मुआवजा राशि निकल जाने के बाद अब महिला के पास घर बनाने के लिए पैसे नहीं बचे हैं। राधा सिंह वर्तमान में पन्नी से ढकी झोपड़ी में रहने को मजबूर है। बारिश के मौसम में उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रात में कीड़े-मकोड़ों का भी डर बना रहता है। महिला अपने 2 साल के नाती के साथ बेहद दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रही है।

प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

राधा सिंह ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि उसकी मुआवजा राशि वापस दिलाई जाए ताकि वह अपना घर बना सके। फिलहाल मामला जांच का विषय है, लेकिन यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह एक गंभीर आर्थिक शोषण का मामला माना जाएगा। अब देखना यह होगा कि प्रशासन और पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ