Meta का बड़ा ऐलान: इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप के लिए देना होगा पैसा,जानिए कितने रुपए करना होगा पेड
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Meta ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसका सीधा असर सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के यूजर्स पर पड़ने वाला है। कंपनी ने Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं।
क्या है नया प्लान?
Meta अब अपने ऐप्स के “प्लस वर्जन” लॉन्च करने की तैयारी में है। इन प्रीमियम वर्जन में पैसे देने वाले यूजर्स को एक्सक्लूसिव टूल्स, बेहतर कस्टमाइजेशन फीचर्स और एडवांस सुविधाएं मिलेंगी। खास बात यह है कि इनमें से कई फीचर्स फ्री वर्जन में उपलब्ध नहीं होंगे।
क्यों लिया गया फैसला?
कंपनी का यह कदम उसकी कमाई बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अब तक Meta की कमाई का बड़ा हिस्सा विज्ञापनों से आता था, लेकिन अब कंपनी रेवेन्यू के लिए केवल विज्ञापन पर निर्भर नहीं रहना चाहती। इसी वजह से सब्सक्रिप्शन मॉडल को आगे बढ़ाया जा रहा है।
कितनी होगी कीमत?
रिपोर्ट के मुताबिक—Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 3.99 डॉलर (लगभग ₹387 प्रति माह) रखी गई है
WhatsApp Plus की कीमत 2.99 डॉलर (लगभग ₹290 प्रति माह) बताई गई है
हालांकि, कंपनी ने भारत के लिए आधिकारिक कीमतों का अभी ऐलान नहीं किया है।
यूजर्स पर क्या होगा असर?
Meta का उद्देश्य है कि यूजर्स बेहतर एक्सपीरियंस, ज्यादा पहुंच (reach) और प्रीमियम फीचर्स के लिए मासिक भुगतान करें। इससे आने वाले समय में सोशल मीडिया इस्तेमाल का तरीका बदल सकता है, जहां फ्री और पेड यूजर्स के बीच फीचर्स का अंतर साफ दिखाई देगा।

0 टिप्पणियाँ