कार्यकर्ता और ग्रामीणों के साथ धौहनी विधायक कुँवर सिंह टेकाम ने सुनी ‘मन की बात’
रवि शुक्ला,सीधी
धौहनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोखरा में आज दिनांक 31 मई 2026 को देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक Kunwar Singh Tekam विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक कुँवर सिंह टेकाम सहित सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, समाज कल्याण और जनजागरण से जुड़ी प्रेरणादायी बातों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर विधायक टेकाम ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख रूप से श्रीमती पार्वती सिंह (सरपंच, ग्राम पंचायत खोखरा), श्रीमती अनीता सिंह (मंडल अध्यक्ष), श्री चन्द्रवली सिंह (महामंत्री), श्री संतोष जायसवाल, श्री पतिराज जायसवाल, श्री बद्री पनाडिया, श्री रामलाल सिंह, श्री रामजी यादव, श्री रामसाय पनाडिया, श्री राजकुमार साकेत एवं श्री रामबहोर जायसवाल उपस्थित रहे।
इसके साथ ही क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

0 टिप्पणियाँ