मड़वास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
सीधी
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मड़वास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 किलो 722 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जप्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 55 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा संचालित ऑपरेशन "प्रहार 2.0" के तहत जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र हेमंत चौहान, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी कुसमी संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में थाना मड़वास पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर की गई रेड कार्रवाई
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अतर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को 30 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा अपने कब्जे में रखे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र उर्फ गोलू साहू (23 वर्ष) पिता शीतला प्रसाद साहू, निवासी ग्राम नदहा, थाना मड़वास, जिला सीधी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3 किलो 722 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना मड़वास में धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।
पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक आर.बी. सिंह, राजकुमार सिंह, संजय सोनी, प्रधान आरक्षक लालमणि रावत एवं आरक्षक संजय साकेत की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
सीधी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ