प्री-मानसून मेंटेनेंस के चलते 3 जून को मड़वास में 7 घंटे बिजली रहेगी बंद
मड़वास।
विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि प्री-मानसून मेंटेनेंस एवं टेस्टिंग कार्य के चलते बुधवार, 3 जून 2026 को मड़वास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
मिली जानकारी के अनुसार 132/33 के.व्ही.ए., 50 एम.व्ही.ए. पावर ट्रांसफार्मर (Tat X-mer) पर स्थित 132 के.व्ही. सब स्टेशन मड़वास में आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शटडाउन प्रस्तावित है।
इस दौरान 33 के.व्ही. कमचड़, कुसमी एवं मड़वास फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग ने बताया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार शटडाउन की अवधि को आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।
अपील:
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि असुविधा से बचने के लिए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।

0 टिप्पणियाँ