अज्ञात कारण से महिला सरपंच फांसी लगाकर की आत्म हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी
मझौली/मड़वास। मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखरा में उस समय सनसनी फैल गई जब सरपंच ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखरा की सरपंच पार्वती सिंह (पति राजभान सिंह) ने बुधवार शाम करीब 5 बजे अपने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर का कमरा अंदर से बंद था। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया था घटना की सूचना मिलते ही मड़वास थाना की पुलिस मौके पर पहुंच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है ,पूरा मामला क्या है किस वजह से आत्महत्या की है,पुलिस जांच कर रही घटना किस वजह से हुई इसकी जानकारी मिलते ही आप तक खबर पहुंचाई जाएगी।
इनका कहना है
घटना 4 से 5 की है महिला सरपंच अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जांच चल रही है,आत्महत्या की वजह क्या है जांच के बाद ही बताया जाएगा,अभी बताना जल्द बाजी होगा,जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएगा जानकारी दी जायेगी।
अतर सिंह कुशवाह
थाना प्रभारी,मड़वास

0 टिप्पणियाँ