सीधी: सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर अवैतनिक व नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी: सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर अवैतनिक व नोटिस जारी करने के दिए निर्देश



सीधी: सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर अवैतनिक व नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

सीधी 
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक खरे ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टमसार एवं उप स्वास्थ्य केंद्र गोतरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को अवैतनिक करने व नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।  
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में साफ-सफाई व उपकरण जर्जर हालत में पाए गए। उपस्थिति पंजी में 29 कर्मचारियों के नाम दर्ज थे, लेकिन अधिकांश कर्मचारी पिछले दो-तीन दिन से अनुपस्थित थे। सीएमएचओ के पहुंचने के बाद डॉ. सुप्रिया एवं डॉ. दीपक उपस्थित हुए। नर्सिंग ऑफिसर अंजू मौर्या बिना यूनिफार्म के मिलीं। तीन सफाई कर्मी होने के बावजूद मॉनिटरिंग के अभाव में केंद्र गंदा पाया गया। अनुपस्थित कर्मचारियों को अवैतनिक किए जाने हेतु नोटिस जारी की गई।  
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टमसार के निरीक्षण के दौरान केंद्र पर कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं था एवं गेट खुला मिला। संस्थागत कर्मचारियों को कार्यालयीन नोटिस देने के निर्देश दिए गए।  
उप स्वास्थ्य केंद्र गोतरा के डिलेवरी प्वाइंट पर एएनएम पार्वती सिंह उपस्थित थीं, किन्तु डिलेवरी प्वाइंट की स्थिति अत्यंत दयनीय पाई गई। डिलेवरी टेबल, उपकरण एवं नवजात शिशु हेतु रखी गई मशीन कंडम हालत में मिली। एएनएम ने सफाई कर्मी का भुगतान न होने की शिकायत की। इस पर संबंधित विकासखंड लेखा प्रबंधक को भुगतान न करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।  
डॉ. खरे ने निर्देशित किया कि आगामी तीन दिवस के भीतर सभी संस्थाओं में साफ-सफाई कराई जाए। समस्त कर्मचारियों को ड्यूटी टाइम में उपस्थित रहकर पदीय दायित्वों का निर्वहन करने के सख्त निर्देश दिए गए, ताकि मरीजों को उपचार में किसी प्रकार की समस्या न हो। निरीक्षण की जानकारी कलेक्टर सीधी एवं क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रीवा संभाग को भेजी दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ