जोड़ौरी पंचायत सचिव विहीन, एक महीना बाद भी नहीं हुई पदस्थापना, ग्रामीण हो रहे परेशान

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जोड़ौरी पंचायत सचिव विहीन, एक महीना बाद भी नहीं हुई पदस्थापना, ग्रामीण हो रहे परेशान



जोड़ौरी पंचायत सचिव विहीन, एक महीना बाद भी नहीं हुई पदस्थापना, ग्रामीण हो रहे परेशान


रवि शुक्ला,मझौली
मझौली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत जोड़ौरी इन दिनों सचिव विहीन होने के कारण गंभीर समस्याओं का सामना कर रही है। पंचायत की सचिव सुनीता श्रीवास्तव का 28 मई को इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया था, जिसके बाद से अब तक नए सचिव की पदस्थापना नहीं हो पाई है। महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सचिव के अभाव में पंचायत के दैनिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे-छोटे कामों के लिए भी उन्हें भटकना पड़ रहा है। खासतौर पर जुलाई माह के नजदीक आते ही समस्या और गंभीर हो गई है, क्योंकि बच्चों के स्कूलों में प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, जो सचिव के बिना बन पाना संभव नहीं हो रहा। इसके अलावा, विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से जुड़े कार्य भी ठप पड़े हैं, जिससे पात्र हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सचिव की नियुक्ति की मांग की है ताकि पंचायत की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। इस संबंध में जब मझौली जनपद के सीईओ से फोन पर चर्चा की गई, तो उन्होंने बताया कि नए सचिव की पदस्थापना के लिए प्रस्ताव जिला स्तर पर भेज दिया गया है। हालांकि, अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस समस्या का समाधान करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ