सीधी: नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी: नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार



सीधी: नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार


सीधी
सीधी जिले में नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में चौकी सिहावल एवं थाना अमिलिया पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी 2026 को चौकी सिहावल में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद बालिका का पता नहीं चलने पर मामला दर्ज कराया गया। इस पर थाना अमिलिया में धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से 17 जनवरी 2026 को बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(m), 65(1), 127(3), 351(2) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल फोन बंद कर गुजरात क्षेत्र में छिपा हुआ था। पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी निगरानी और मुखबिरों के जरिए उसकी तलाश की जा रही थी।

आखिरकार 8 जून 2026 को आरोपी के मऊगंज जिले के हनुमना क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैश, चौकी प्रभारी सिहावल उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल, उप निरीक्षक राजमणि अहिरवार, प्रधान आरक्षक रोहित सिंह, आरक्षक राहुल सिंह एवं आरक्षक अमित मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस का संदेश:
सीधी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ