Sidhi News:जनगणना 2027 में उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षकों का सम्मान, सीधी जिला प्रशासन ने दिया प्रशस्ति पत्र
सीधी। जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं गणना” कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण एवं दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए जिला प्रशासन सीधी द्वारा शिक्षकों को “Star of the Month” एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुशील कुमार खटीक, उच्च माध्यमिक शिक्षक, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जूरी, कुसमी को विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया। उनके मार्गदर्शन में कुसमी विकासखंड जिले में सर्वप्रथम शत-प्रतिशत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य पूर्ण करने में सफल रहा।
जनगणना कार्य में उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्ण योगदान के लिए निम्न शिक्षकों को भी प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए—
राजेन्द्र प्रसाद तिवारी – प्राथमिक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला तेलियान टोला पांड, मझौली
सुखनन्दन प्रजापति – माध्यमिक शिक्षक, शासकीय माध्यमिक विद्यालय मुर्दाडीह, सिहावल
सुरेन्द्र कुमार गुरदवान – माध्यमिक शिक्षक, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलवा, कुसमी
रावेन्द्र पाण्डेय – उच्च माध्यमिक शिक्षक, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरवाह, गोपदबनास
जिला प्रशासन ने बताया कि इन सभी शिक्षकों ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण में सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध, निष्ठापूर्ण एवं प्रभावी निर्वहन करते हुए कार्य की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी कार्यकुशलता, समर्पण और टीम भावना अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
जिला प्रशासन सीधी ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जनहित के कार्यों में इसी प्रकार सक्रिय योगदान देने की अपेक्षा व्यक्त की।

0 टिप्पणियाँ