सर्प काटने से नाबालिक की मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सर्प काटने से नाबालिक की मौत, पूरे गांव में पसरा मातम


सर्प काटने से नाबालिक की मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

कुसमी।
नाबालिक को सर्प काटने से मौत की खबर आ रही हैं जहा बकरी चराने गए एक नाबालिक लड़के को सर्प ने काट लिया जिसकी इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में मौत हो गई,किशोर की मौत से पूरे इलाके मातम पसर गया,मामला
 कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसमी के छपरा टोला का है जहां सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्य बहादुर सिंह, पिता विजय बहादुर सिंह, उम्र 14 वर्ष के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सत्य बहादुर सिंह घर के पास बकरी चरा रहा था। इसी दौरान उसके पैर में जहरीले सांप के काटने की बात सामने आई। घटना के बाद किशोर की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लेकर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में उपचार के दौरान रात में चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी कुसमी थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ