भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई घंटों तक आवागमन बाधित; मौके पर पहुंचा प्रशासन

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई घंटों तक आवागमन बाधित; मौके पर पहुंचा प्रशासन


भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई घंटों तक आवागमन बाधित; मौके पर पहुंचा प्रशासन 


रवि शुक्ला, सीधी 
Sidhi news 
जिले में लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे अलग-अलग मार्गों पर घंटों तक आवागमन बाधित रहा। प्रशासन और पुलिस की टीमों को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

सेहड़ा नदी में उफान, मड़वास–पथरौला मार्ग प्रभावित
Sidhi,madwas news 
मड़वास से पथरौला मार्ग के बीच पड़ने वाली सेहड़ा नदी में जलस्तर बढ़ने से पुल के ऊपर पानी बहने लगा। इससे आसपास के कई गांवों का संपर्क टूट गया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार उपेंद्र द्विवेदी, मड़वास पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि पानी कम होने तक पुल पार न करें और जोखिम से बचें।
Sidhi kusmi news 
टिकरी में गोपद नदी का पानी पुल तक पहुंचा, सड़क बंद


रात्रि में हुई भारी बारिश के बाद टिकरी क्षेत्र में गोपद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और पानी पुल तक पहुंच गया। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने टिकरी से सिंगरौली को जोड़ने वाले मार्ग को कुछ घंटों के लिए बंद करवा दिया। मौके पर टिकरी पुलिस और सिंगरौली जिले के निगरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम तैनात रही।

चमरौही नदी में फंसी बस
Sidhi me varsih 
कुसमी क्षेत्र के पोंडी के पास चमरौही नदी में तेज बहाव के बीच एक यात्री बस पुल पार करते समय बीच में ही फंस गई। बस ददरी से कुसमी होते हुए सीधी की ओर जा रही थी। अचानक बस के रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्थिति बिगड़ती देख सभी यात्री बस से उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे और अपनी जान बचाई।

प्रशासन ने जारी की चेतावनी

लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र की सभी नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनते नदी-नालों, पुल-पुलियों पर पानी होने की स्थिति में आवागमन न करें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बारिश के मौसम में हर साल इस तरह की स्थिति बनने से मड़वास, कुसमी और आसपास के गांवों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ