मुख्यमंत्री ने दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के पूर्व प्रधान संपादक की जयंती पर आयोजित प्रेरणा उत्सव समारोह को संबोधित किए

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मुख्यमंत्री ने दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के पूर्व प्रधान संपादक की जयंती पर आयोजित प्रेरणा उत्सव समारोह को संबोधित किए





मुख्यमंत्री ने दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के पूर्व प्रधान संपादक की जयंती पर आयोजित प्रेरणा उत्सव समारोह को संबोधित किए

भोपाल।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि स्वर्गीय श्री रमेशचंद्र अग्रवाल एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिनकी सोच, विचार और दृष्टिकोण आदर्श के रूप में आज भी हमारे सामने हैं और वे हमारा मार्गदर्शन करते हैं। श्री नाथ आज दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के पूर्व प्रधान संपादक स्वर्गीय श्री रमेशचंद्र अग्रवाल की जयंती पर आयोजित प्रेरणा उत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर स्वर्गीय श्री रमेशचंद्र अग्रवाल के जीवन पर सुश्री भारती प्रधान द्वारा लिखी गई पुस्तक का विमोचन भी हुआ। इस मौके पर जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल, श्रम मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, नगरीय विकास और आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह एवं भास्कर पत्र समूह के श्री सुधीर अग्रवाल, श्री पंकज अग्रवाल उपस्थित थे। 
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि हर मनुष्य को एक दिन प्रकृति के नियम के अनुसार अपनी देह छोड़ना पड़ती है। लेकिन उसके कर्म, उसकी जीवनशैली, उनका व्यवहार और उद्यम हमेशा लोगों के बीच उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखते हैं। स्वर्गीय श्री रमेशचंद्र अग्रवाल जी एक ऐसी ही शख्सियत थे जिन्होंने हिन्दी समाचार पत्र के इतिहास को स्वर्णिम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपनी कर्मशीलता, दूरदर्शिता और जोखिम उठाकर न केवल भास्कर ग्रुप का नाम पूरे देश में रोशन किया बल्कि मध्यप्रदेश की पहचान आज पूरे देश में उनके कारण है। उन्होंने स्वर्गीय रमेश जी के परिवार को इस बात के लिए बधाई दी कि वे उनके विचारों, आदर्शों को जीवित रखने के साथ ही प्रेरणा के रूप में आत्मसात कर रहे हैं। 
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रमेशजी के साथ जुड़ी स्मृतियों का स्मरण करते हुए कहा कि वे जब‍ भी दिल्ली आते थे तो भोपाल से उनका फोन आता था कि साथ में साऊथ इंडियन खाना खाने चलेंगे। उन्हें साऊथ इंडियन खाना बहुत पसंद था। जब‍ वे दिल्ली आते तो हम लोधी स्टेट स्थित साऊथ इंडियन रेस्टोरेंट में जाते थे और वहाँ साथ में भोजन करते थे। इस दौरान वे अपने नए-नए प्रोजेक्ट को लेकर उनके चर्चा करते थे। मुझे आज यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि जो सपना स्वर्गीय रमेश जी ने देखा था वह उन्होंने साकार करके दिखाया। 

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे मध्यप्रदेश की माटी की जो विशेषता है, शालीनता, सज्जनता और आपसी प्रेमभाव वह हमें स्वर्गीय रमेशचंद्र जी के व्यवहार में जीवनपर्यंत देखने को मिला। उनमें कभी अहंकार नहीं रहा। भास्कर पत्र समूह को उन्होंने अपनी कर्मशीलता से न केवल मध्यप्रदेश में बल्कि अन्य प्रदेशों में भी विस्तार किया। वे अच्छे समाजसेवक थे। मध्यप्रदेश के व्यापार और उद्योग के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इंडिया टीवी न्यूज के प्रमुख श्री रजत शर्मा ने कहा कि रमेश जी एक बार भी किसी से संबंध बनाते थे तो जीवनभर निभाते थे। उन्होंने अपने कौशल से हिन्दी समाचार पत्र जगत में एक नई चुनौती दूसरे समाचार पत्रों के सामने खड़ी की। विषम परिस्थितियों में भी वे साहसिक निर्णय लेते थे, यही कारण है कि आज भास्कर पत्र समूह देश के बड़े समाचार पत्रों में शामिल है। प्रांरभ में भास्कर पत्र समूह के श्री गिरीश अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया।
Jansa

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ