दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला, अपने रिश्तेदारों संग नर्सिंग होम में मनाया जन्मदिन

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला, अपने रिश्तेदारों संग नर्सिंग होम में मनाया जन्मदिन




दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला, अपने रिश्तेदारों संग नर्सिंग होम में मनाया जन्मदिन

जापान।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और इस प्रदूषित दुनिया में इंसान की औसत उम्र काफी घट गई है। जहां लोग 60-70 की उम्र तक जाते-जाते इस दुनिया से अलविदा कह देते हैं, वहीं जापान की एक महिला ने रविवार को अपना 117वां जन्मदिन मनाया है। इन्हें दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला और सबसे उम्रदराज जीवित इंसान का खिताब हासिल है। 
इस महिला का नाम केन तनाका है। फिलहाल वह फुकुओका शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती हैं और वही पर उन्होंने अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों के साथ अपना 117वां जन्मदिन मनाया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, केन तनाका का जन्म दो जनवरी, 1903 को हुआ था। 
पिछले साल ही केन तनाका दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला बन गई थीं। नौ मार्च, 2019 को उनकी उम्र 116 साल 66 दिन थी। तब उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया था और उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा गया था। इससे पहले दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित इंसान का खिताब जापान की ही महिला चियो मियाको के नाम था। पिछले साल  जुलाई में 117 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन तनाका आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर की हैं। उनकी शादी 19 साल की उम्र में हिदेओ तनाका से हुई थी। हालांकि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनकी मौत हो गई थी। केन के पांच बच्चे हैं, जिसमें से एक बच्चे को उन्होंने गोद लिया था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ही उनके सबसे बड़े बेटे की भी मौत हो गई थी। फिलहाल उनके 8 पोते-पोतियां हैं।  
तनाका कैंसर को भी मात दे चुकी हैं। उन्हें कोलोरेक्टल कैंसर था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ