मान्या पाण्डेय के गीताों से भाव विभोर हुये पर्यटन मंत्री ,राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मान्या ने दी प्रस्तुति

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मान्या पाण्डेय के गीताों से भाव विभोर हुये पर्यटन मंत्री ,राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मान्या ने दी प्रस्तुति




मान्या पाण्डेय के गीताों से भाव विभोर हुये पर्यटन मंत्री ,राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मान्या ने दी प्रस्तुति


प्रेस्टिज कालेज इंदौर में हुआ था आयोजन

इंदौर/ सीधी। 

लोक गायिका बाल कलाकार मान्या पाण्डेय के लोक गीत इस समय सोशल मीडिया में धमाल मचाये हुये हैं। प्रेस्टिस कालेज इंदौर में आयेाजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मान्या पाण्डेय के लोकगीत सुनकर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र बघेल एवं फिल्म अभिनेता किरण कुमार, सुधीर कुमार एवं देश भर से आये कलाकारों ने खूब पसंद किया एवं उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। हजारों हजार संख्या में उपस्थित दर्शक मान्या पाण्डेय के लेाकगीत जइही न कहउं परदेश हमार पापा गामइ मा रहिहीं। एवं कइसन के जन्मी घर तोहरे हो हम का डेरि लागय को सुनकर श्रोता झूम उठे और हर कोई उनकी प्रतिभा को देखकर कायल हो उठा। 
मान्या पाण्डेय के साथ गायक रामनारायण तिवारी, हरिश्चंद्र मिश्रा, रोशनी प्रसाद मिश्रा, रजनीश जायसवाल, रावेन्द्र तिवारी, उत्थान सामाजिक सांस्कृतिक साहित्यिक समिति, इंन्द्रवती नाट्य समिति के कलाकार ने अपनी सहभागिता निभाई। लोक कलाकार मान्या पाण्डेय महज 9 वर्ष की उम्र में 70 से ज्यादा मंचों में रीवा संभाग सहित पूरे प्रदेश में अपने गीतों की प्रस्तुति कर चुकी हैं। एवं सोशल मीडिया में उनके गीतों को देश भर के लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इतनी कम उम्र में 100 से ज्यादा लोकगीतों को याद कर उसे गा चुकी हैं एवं उक्त सभी गानों की रिकार्डिंग भी की जा चुकी है। प्रदेश सरकार द्वारा भोपाल में आयोजित सुर संगीत के लिये भी मान्या पाण्डेय केा चुना गया है जिसमें प्रदेश भर के लोकगीत कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इन्हीं कलाकारों में से बेहतर तीन लोक कलाकारों को चुना जायेगा जिसे प्रदेश सरकार द्वारा अपने शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ