खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर 103 विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर 103 विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी




खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर  103 विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी


सीधी।

       कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतने के कारण जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकानों के 103 विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं। उन्होने बताया कि निर्धारित समय-सीमा में समाधान कारक जवाब नहीं प्रस्तुत करने पर संबंधित विक्रेताओं को वितरण कार्य से पृथक करने की कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही जमा प्रतिभूति राजसात करने एवं अभियोजन की कार्यवाही भी की जावेगी। कलेक्टर श्री चौधरी ने बताया कि संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा प्रत्येक माह सभी पात्र हितग्राहियों के अगले माह के लिए खाद्यान्न का आवंटन जारी कर दिया जाता है, जिसे जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पो लिमि. सीधी द्वारा सभी उचित मूल्य दुकानों में भण्डारित कर दिया जाता है जिससे एक तारीख से ही हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण किया जा सके। उन्होने बताया कि माह फरवरी की 12 तारीख को खाद्यान्न वितरण का प्रतिशत अति न्यून पाया गया है, जो कि मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत दण्डनीय अपराध है।
                   उक्त लापरवाही के लिए 103 विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। प्रदीप कुमार सिंह, विक्रेता शासकीय उचित मूल्य दुकान बमुरी, सजन सिंह भरूही, शंख चक्रधर द्विवेदी पमरिया, भूपेन्द्र सिंह राजगढ़, प्रमोद कुमार सिंह अमरपुर, नागेन्द्र प्रताप सिंह कुचवाही, दिवाकर सिंह शैरपुर, सूर्य नारायण द्विवेदी बहरी, रामनरेश पटेल घोपारी-1, ओम प्रकाश पाण्डेय चन्दवाही, योगेश कुमार तिवारी दुधमनिया, बृजकिशोर जायसवाल देवगवां, विनय सिंह दुअरा, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह झिंगाधर, रमांशकर पाण्डेय कडियाल, सुखसागर पटेल चितवरिया, द्वारिका पटेल चमरौहा, प्रमोद कुमार पटेल मौहार, अश्वनी कुमार शुक्ला अमिरती, राधेश्याम चतुर्वेदी टिकर, राकेश सिंह मुर्दाडीह, भूपेन्द्र सिंह रामडीह, कमलेश कुमार द्विवदी तितली, रामफल सिंह नौगंवा, सुखसागर पटेल बल्हैया, कमलेश्वर सिंह खोंचीपुर, आशीष कुमार सिंह पथरौहीं, लक्ष्मण पाठक जमुआर, अखण्ड प्रसाद शुक्ला लौआर, बृजलाल यादव समरदह, रघुवंश प्रसाद पाठक नकझर खुर्द, शिवकुमार द्विवदी डढिया, आशुतोष सिंह गोडाही, पंचरतन तिवारी देवरी, जमीदार सिंह खोरी, राजेन्द्र बहादुर सिंह जनकपुर, शंकर प्रसाद यादव खुटेली, दुर्गेश प्रसाद पाण्डेय तेदुआ (बरबंधा), रितेश सिंह सपही, कृपाशंकर शुक्ला मौहरिया, कमल कुमार दीक्षित कुनझुन, कृष्णकुमार पाण्डेय नकझर कला, अवध नारायण सिंह खोरवा टोला, नवल किशोर तिवारी मायापुर, विनोद मिश्रा मौहार, दिनेश तिवारी डिहुली, विजय प्रताप सिंह तेदुहा, सुरेश पाल सिंह पहाड़ी, अरूण कुमार जायसवाल पैगमा आवाद, अनिल कुमार सिंह डमक, रवीन्द्र प्रसाद द्विवेदी सोनवर्षा, भूपेन्द्र बहादुर सिंह बेलहा, विवेक कुमार शुक्ला बिठौली, अर्जुनदास विश्वकर्मा घोपारी-2, बृजमोहन पाठक कुकरांव, धीरेन्द्र सिंह चौहान ददरीकला, इन्द्रकमल उपाध्याय सिहावल, अरविन्द कुमार पाठक खौरा, अखिलेश कुमार द्विवेदी कुसेड़ा, अम्बिका प्रसाद मिश्रा पतुलखी, अजय सिंह बाघेल कुसियारी, देवेन्द्र प्रसाद द्विवेदी सहजी, पुष्पराज सिंह अमरवाह, अनुज कुमार सिंह तेदुआ-2, आनन्द बहादुर सिंह नौढि़या, पुष्पराज सिंह चौहान बेदुआ, जियल सिंह कारीमाटी, दयाकान्त मिश्रा तेदुआ-1, अभिमन्यू सिंह चौहान पिपरोहर-2, राजपाल सिंह खिरखोरी, रमेश कुमार तिवारी रामगढ़, प्रवेन्द्र कुमार मिश्र बढ़ौरा-2, अवधेश प्रताप सिंह परिहार नेबूहा, अल्काबती साहू बहेरा पश्चिम, लाल सिंह चौहान कठौली, शैलेन्द्र सिंह पिपरोहर-1, शिवराज सिंह जमुनिहा, शीवेन्द्र सिंह सारो कला, विनय कुमार द्विवेदी महराजपुर, राजबहोरन सिंह गाड़ा बबन सिंह, जीत सिंह चौहान जोगीपुर, शिवनारायण सिंह कोचिला, विकास सिंह सेदुरा, हरिकमल सिंह उडैसा, नरेन्द्र प्रताप सिंह चौफाल पवाई, रमेश कुमार वर्मा सतनरा, देवेन्द्र प्रताप सिंह रामपुर, दिनेश कुमार सिंह पनवार बघेलान टोला, मिथलेश द्विवेदी कुकुडीझर, रामप्रताप सिंह खाम्ह, रमरपाल सिंह चौहान उपनी, जय बहादुर सिंह कोठार, अशोक कुमार सिंह चौहान छुहिया, अजीत कुमार जायसवाल जोरौधा, अशोक सिंह विष्णुटोला, विजय बहादुर सिंह भगोहर, ज्ञानेन्द्र कुमार तिवारी देवगढ़, राजनारायण सिंह हडबडों, विकास कुमार मिश्रा चौफाल कोठार, लाल बहादुर सिंह धनखोरी, विक्रम सिंह चौहान शिवपुरवा एवं राजबहोरन सिंह गाड़ा लोलर सिंह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ