नायब तहसीलदार हमला।। बड़ी अपडेट: नायब तहसीलदार पर हुए जानलेवा हमला पर पहुंचे आईजी,हमलावरों की गिरफ्तारी...

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नायब तहसीलदार हमला।। बड़ी अपडेट: नायब तहसीलदार पर हुए जानलेवा हमला पर पहुंचे आईजी,हमलावरों की गिरफ्तारी...



नायब तहसीलदार हमला।। बड़ी अपडेट: नायब तहसीलदार पर हुए जानलेवा हमला पर पहुंचे आईजी,हमलावरों की गिरफ्तारी...




 सीधी।

जिले के कुसमी तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार लवलेश मिश्रा पर हुए जानलेवा हमला के संबंध में पुलिस आज शनिवार को बड़ा खुलासा कर सकती है। 
रीवा रेंज के आईजी चंचल शेखर ने कल शुक्रवार को कुसमी पहुंचकर इस संबंध में पुलिस विवेचना की प्रगति की पूरी जानकारी ली। 
दोपहर श्री शेखर कुसमी थाना पहुंचे और जहां विवेचना में लगे पुलिस अधिकारियों से विस्तार से जानकारी लेने के बाद वो घटना स्थल नायब तहसीलदार के बंगले के सामने पहुंचे, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले ने उन्हें घटना स्थल के संबंध में ब्यौरा दिया। कुसमी आने से पहले सुबह आईजी चंचल शेखर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रीवा भी गये थे। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू में भर्ती नायब तहसीलदार लवलेश मिश्रा के स्वास्थ्य के संबंध में उनकी पत्नी से चर्चा कर जानकारी ली। 
उल्लेखनीय है कि कल शुक्रवार को ही लवलेश मिश्रा को वेंटिलेटर से उतारकर आईसीयू में सिफ्ट किया गया है। उनकी हालत अब भी स्थिर बताई जा रही है। श्री शेखर ने नायब तहसीलदार की पत्नी से भी इस मामले में चर्चा करने के पश्चात सीधे कुसमी के लिए रवाना हुए। कुसमी में नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमले की विवेचना के लिए पुलिस के दो ग्रुप में 12 टीमें लगी हुई हैं। इनमें 12 टीमें घटनास्थल कुसमी क्षेत्र में विवेचना में लगी हुई हैं। वहीं एक टीम नायब तहसीलदार के गृह ग्राम एवं एक टीम जीएमएच रीवा में लगी हुई है। एक ग्रुप का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले कर रही हैं तो दूसरे ग्रुप का नेतृत्व कुसमी एसडीओपी अभिनव बारंगे कर रहे हैं। दरअसल 1 सितंबर को घटी घटना में रात करीब 9:30 बजे नायब तहसीलदार लवलेश मिश्रा पर उस समय हमला हुआ जब वह अपने सरकारी आवास में भोजन करने के पश्चात टहल रहे थे। उन्हें गंभीर हालत में रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात रीवा मेंडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले को होने पर उनके द्वारा घटनास्थल कुसमी रात में ही पहुंचकर पूरी मुस्तैदी के साथ पुलिस की विवेचना शुरू कराने के साथ ही संदेहियों की धर पकडक़र पूंछतांछ शुरू की गयी। वो 1 सितंबर की रात से ही कुसमी में डेरा जमाए हुए हैं। 

इनका कहना है

कुसमी के नायब तहसीलदार लवलेश मिश्रा के स्वास्थ के बारे में सुबह रीवा में अस्पताल जाकर घायल श्री मिश्रा के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली थी। आज सुबह उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। उनकी हालत अभी गंभीर है। श्री मिश्रा की पत्नी जो कि देवसर में शिक्षिका हैं उनसे भी घटना के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली गयी। आज घटनास्थल कुसमी का निरीक्षण किया गया है। पुलिस इस मामले में यह प्रयास कर रही है कि भले ही समय लगे लेकिन सही आरोपी की गिरफ्तारी हो।

चंचल शेखर
*आईजी
*रीवा रेंज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ