राहुल गांधी के साथ धक्का मुक्की पर बिफरे पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राहुल गांधी के साथ धक्का मुक्की पर बिफरे पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल



राहुल गांधी के साथ धक्का मुक्की पर बिफरे पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल



(✍️रिपोर्ट प्रदीप पण्डित) अलीगढ़।

हाथरस के चंदपा में पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया इतना ही नहीं यहां कांग्रेस के हरियाणा  प्रभारी विवेक बंसल भी पहुंचे खास बात ये है कि पीड़ित परिवारीजनों से मिलने के लिये जब राहुल गाँधी व प्रियंका गाँधी हाथरस आ रहे थे तब नोयडा  पुलिस ने उनके साथ चल रहे कांग्रेसीजनों पर ना सिर्फ लाठीचार्ज किया बल्कि यहां राहुल गांधी के साथ भी हाथापाई की गई और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया गया।
इस दौरान श्री बंसल राहुल गांधी के साथ रहे जबकि यहां पुलिस की इस कार्यवाही पर रोष प्रकट करते हुये  विवेक बंसल ने कहा  कि पुलिस की ये बर्बर एवं दमनात्मक कार्यवाही निंदनीय है जबकि पुलिस की इस कार्यवाही से ये सिद्ध हो रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरोध में उठने वाली हर आवाज़ को पुलिस के बल पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है।कांग्रेस नेता के अनुसार  मुख्यमंत्री जी ये समझ लें कि उनका ये हथियार ज़्यादा दिन काम नहीं करेगा क्योंकि उनकी नाकामी की परतें धीरे धीरे खुलती जा रही हैं और उनकी अक्षमताओं से प्रदेश की जनता प्रतिदिन रूबरू हो रही।अंत में श्री बंसल ने कहा कि कांग्रेसीजन योगी सरकार की इस दमनकारी नीति से न डरेंगे और नाहीं झुकेंगे।इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल के साथ सागर सिंह तौमर,भरत राघव, ब्रजेश शर्मा,पिंकू बघेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


✍️रिपोर्ट प्रदीप पण्डित
फ़ोटो विकास शिमला🎥

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ