जिले भर में हर्षोल्लास मनाया गया विजयादशमी का पर्व ,छत्रसाल स्टेडियम में तीस फिट ऊंचे रावण का दहन

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जिले भर में हर्षोल्लास मनाया गया विजयादशमी का पर्व ,छत्रसाल स्टेडियम में तीस फिट ऊंचे रावण का दहन



जिले भर में हर्षोल्लास मनाया गया विजयादशमी का पर्व छत्रसाल स्टेडियम में तीस फिट ऊंचे रावण का दहन

 सीधी ।
विजयादशमी का पर्व पूरे सीधी जिले भर में धूमधाम के साथ मनाया गया। तेज अट्टहास करते अहंकारी दशानन रावण के हाईटेक पुतले की नाभि में जैसे ही अग्रिबाण श्री राम ने मारा वैसे ही रावण का पुतला धू-धूकर जलने लगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मुख्यालय के छत्रसाल स्टेडियम में रात करीब 9 बजे राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन करने के बाद रावण दहन किया गया। 
शहर के छत्रसाल स्टेडियम में दशहरा उत्सव समिति द्वारा दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। जहां आदर्श रामलीला नगर कमेटी व्यापारी संघ सीधी द्वारा रामलीला कर रहे श्रीराम जी के द्वारा रावण वध किया गया। जैसे ही श्री रामचन्द्र भगवान द्वारा असत्य पर सत्य की विजय रावण का वध किया वैसे ही 30 फुट का रावण के पुतले का दहन आतिशबाजी से भरपूर धू-धू कर जल पड़ा। धर्म के मंच से भगवान श्री राम की जय घोष लगाते हुए अतिथियों ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब राम का अवतार होता है। भारतीय संस्कृति में प्रत्येक पर्व का अपना एक अलग महत्व है। अंदर के रावण को मारना पड़ेगा क्योंकि पुतला दहन तो हर वर्ष होता है लेकिन रावण रह जाता है अंदर के रावण रूपी को नष्ट करना होगा। इसलिए इस दिन शुभ कार्य एवं नए कार्य की शुरूआत भी की जाती है। राम और रावण का संवाद तथा युद्ध मंचन स्टेडियम में हुआ। 

बुराई पर अच्छाई का प्रतीक: इन्द्र शरण

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने जिलेवासियों को दशहरा की मंगल कामना देते हुए कहा की दशहरे का पर्व असत्य पर सत्य की जीत है। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। जब नारी का अपमान आसुरी शक्तियों द्वारा रावण के रूप में किया गया तो भगवान श्रीराम ने वनवासियों, गिरीवासियों के सहयोग से अजेय समझे जाने वाली लंका पर विजयश्री अर्जित की। श्री चौहान ने जिले वासियों के कल्याण की कामना करते हुए आह्वान किया कि वे अपने अंदर के रावण को मार कर भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए कृत संकल्पित हों।

अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व: पूनम

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पूनम सोनी ने कहा दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने का सीख देता है।

कोरोना संक्रमण की बंदिशों का दिखा असर:-

कोरोना के चलते इस मर्तबा रावण दहन कार्यक्रम में भी कई तरह की बंदिशें लगायी गयी थी। रावण दहन पश्चात इस वर्ष रथ के माध्यम से नगर भ्रमण के लिए राम-लक्ष्मण-हनुमान की भव्य झांकी नहीं निकाली जा सकी। 

इनकी रही उपस्थिति

छत्रसाल स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान समेत कई राजनैनिक दलों के प्रतिनिधि, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों के साथ ही जिले भर से आयी जनता जनार्दन दशहरा में रावण वध देखने में उत्सुक रही और अंत तक स्टेडियम खचाखच भरा रहा। पुलिस की यहां कड़ी चौकसी बनीं रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ