शिवराज और सिंधिया की असीमित महत्वाकांक्षा के कारण यह थोपा हुआ चुनाव है कांग्रेस सभी जगह फिर जीतेगी - अजय सिंह

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

शिवराज और सिंधिया की असीमित महत्वाकांक्षा के कारण यह थोपा हुआ चुनाव है कांग्रेस सभी जगह फिर जीतेगी - अजय सिंह



शिवराज और सिंधिया की असीमित महत्वाकांक्षा के कारण यह थोपा हुआ चुनाव है कांग्रेस सभी जगह फिर जीतेगी - अजय सिंह 

भोपाल ।  
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आज हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के नेवरी में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया| उन्होंने कहा कि आप सभी इस बात से सहमत होंगे कि चुनावों की कोई आवश्यकता नहीं थी| यह लोभियों और दलबदलुओं की ओर से थोपा गया चुनाव है| यह चुनाव शिवराजसिंह और सिंधिया की असीमित महत्वाकांक्षा संतुष्ट न होने के कारण हो रहा है| 
अजयसिंह ने कहा कि 15 साल के शिवराज कुशासन के बाद जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी| मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को एक साफ सुथरे व्यक्ति कमलनाथ मिले थे| वे ऐसे मुख्यमंत्री थे जिन्होने एक विकसित मध्यप्रदेश का सपना देखा था| शायद उनकी गलती थी कि उन्होंने महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम शुरू किया कि युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार मिले| उन्हें गुजरात महाराष्ट्र न भटकना पड़े| उन्होंने किसानों की समस्या दूर करने के लिए उनका कर्जा माफ किया| मिलावटखोरों के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया| बिजली की दरें इतनी घटा दीं कि आम आदमी सिर्फ उसकी ही बात करता था| गरीबों की पेंशन दुगनी कर दी, कन्या विवाह का पैसा दुगना कर 51 हजार कर दिया| क्या यह सब उनकी गलती थी| 
सिंह ने कहा कि यह सब शिवराजसिंह को रास नहीं आया| उन्हें घबराहट होने लगी कि यदि कमलनाथ पूरे पाँच साल रह जाएंगे तो लोग हमें भूल जाएँगे| इसी डर के कारण वे षड्यंत्र और विधायकों की खरीद फरोख्त के रास्ते चल दिये और साम दाम से सरकार गिरा दी| अब यह लड़ाई भाजपा और जनता के बीच है| आप सभी को तीन तारीख को बता देना है कि यहाँ लोग षड्यंत्र से बनी सरकार का साथ नहीं देंगे| आज अष्टमी का दिन है| मेरा सौभाग्य है कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं आपके साथ हूँ| आज आप सभी से मैं वायदा लेकर जाऊंगा कि कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल को भारी बहुमत से जिताएंगे|
पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार, पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह बघेल और कांग्रेस के पदाधिकारी भी इस भीड़ भरी जनसभा में उपस्थित थे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ