राहुल एवं प्रियंका गांधी से यूपी पुलिस द्वारा की गई धक्का-मुक्की भाजपा की कायरता का प्रतीक: दीपू

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राहुल एवं प्रियंका गांधी से यूपी पुलिस द्वारा की गई धक्का-मुक्की भाजपा की कायरता का प्रतीक: दीपू



राहुल एवं प्रियंका गांधी से यूपी पुलिस द्वारा की गई धक्का-मुक्की भाजपा की कायरता का प्रतीक: दीपू


 सीधी।
भाजपा शासित यूपी के हाथरस में दरिंदगी की शिकार हुई दलित बेटी मनीषा को न्याय दिलाने के लिए पीड़ित बेटी के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी की भाजपा सरकार के इशारे पर यूपी पुलिस द्वारा बलपूर्वक जबरदस्ती रोक कर की गई धक्का-मुक्की एवं अभद्र व्यवहार को कांग्रेस पार्टी ने बेहद आपत्तिजनक एवं निंदनीय कृत्य बताते हुए  भाजपा सरकार की कायरता का  प्रतीक करार दिया है। 
कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने जारी बयान में कहा है कि यूपी पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर पूर्व नियोजित साजिश के तहत राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी से जिस तरीके से धक्का-मुक्की कर प्राणघातक हमला  किया है वह देश के लोकतंत्र पर हमला है। इस तरह की बर्बर कार्यवाही भाजपा सरकार की कायरता का प्रतीक है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में बहन बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं निरंतर घट रही है। उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है। बलात्कारियों को भारतीय जनता पार्टी की  सरकारों का पूरा संरक्षण मिल रहा है। बलात्कार के आरोपियों को सरकार द्वारा बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दरिंदगी की इन घटनाओं पर आवाज उठाने वाले पीड़ित बेटियों से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को बलपूर्वक रोकना उनके ऊपर  प्राणघातक हमला करना भाजपा की काली मानसिकता को उजागर करता है है। 
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हाथरस की घटना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली मोदी सरकार के माथे पर कलंक है। यूपी की भाजपा सरकार की काली करतूत पूरे देश ने देखा कि किस प्रकार से आधी रात में परिजनों को बताए बगैर जबरदस्ती धार्मिक भावनाओं के विपरीत परिजनों को घर में कैद करके पीड़ित बेटी की लाश को जला दिया गया। किस प्रकार पीड़ित बेटी न्याय की उम्मीद से अस्पताल में जीवन मृत्यु से संघर्ष करती रही और यूपी की सरकार सत्ता मद में चूर  बेखबर बनी रही। उन्होंने कहा कि अब जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़ित बेटी के परिजनों से मिलना चाहते हैं उन्हें सांत्वना देना चाहते हैं तब यूपी पुलिस द्वारा भाजपा के इशारे पर बलपूर्वक रोका जा रहा है। कांग्रेस नेताओं पर सुनियोजित तरीके से प्राणघातक हमले किए जा रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा का पाप का घड़ा  अब भर चुका है। लाठी और गोली के बल पर देश की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ