मंत्री सुश्री ठाकुर ने चित्र एवं मूर्तिकला की राष्ट्रीय कालिदास प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मंत्री सुश्री ठाकुर ने चित्र एवं मूर्तिकला की राष्ट्रीय कालिदास प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया



मंत्री सुश्री ठाकुर ने चित्र एवं मूर्तिकला की राष्ट्रीय कालिदास प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया



 उज्जैन। 

बुधवार को त्रिदिवसीय अखिल भारतीय कालिदास समारोह के शुभारम्भ के अवसर पर कालिदास संस्कृत अकादमी के परिसर में मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने महाकवि कालिदास की विश्वविख्यात कृति ऋतुसंहार पर आधारित चित्र एवं मूर्तिकला कृतियों की राष्ट्रीय कालिदास प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, विधायक महिदपुर श्री बहादुरसिंह चौहान, संभागायुक्त श्री आनन्द कुमार शर्मा, कालिदास अकादमी की प्रभारी निदेशक सुश्री प्रतिभा दवे, उप निदेशक डॉ.योगेश्वरी फिरोजिया, डॉ.संदीप नागर, श्री दीपक शर्मा, श्री पीके झा, डॉ.भगवतीलाल राजपुरोहित, श्री मुकेश काला, डॉ.रमण सोलंकी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

 अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी के ऑनलाइन अवलोकन हेतु यूट्यूब पर भी प्रदर्शनी का वीडियो अपलोड किया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय चित्र एवं मूर्तिकला की कालिदास प्रदर्शनी आगामी एक दिसम्बर तक प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी तथा यूट्यूब पर भी प्रदर्शनी का अवलोकन ऑनलाइन किया जा सकेगा।

 प्रदर्शनी के शुभारम्भ के पश्चात मंत्री सुश्री ठाकुर ने अवलोकन किया और प्रदर्शनी की प्रशंसा की। डॉ.योगेश्वरी फिरोजिया द्वारा उन्हें विभिन्न चित्रों के बारे में जानकारी दी गई। चित्रकला प्रदर्शनी के शुभारम्भ के पश्चात मंत्री सुश्री ठाकुर द्वारा अश्विनी शोध संस्थान के द्वारा लगाई गई प्राचीन मुद्रा प्रदर्शनी का शुभारम्भ भी किया गया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, विधायक श्री बहादुरसिंह चौहान, श्री शैलेंद्र कुमार शर्मा, श्री तिलकराज सोलंकी, सुश्री प्रियंका नागर, श्री सुदामा सखवार एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ